Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Priyanka Chopra की सफलता का भाई ने चुकाया दाम? मां मधु चोपड़ा का छलका दर्द, बोलीं- 'बेटे ने खामियाजा भुगता'

    Updated: Tue, 20 Jan 2026 08:44 AM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा आज करियर के जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचना काफी मुश्किल है। हालांकि, ग्लोबल आइकॉन बनी प्रियंका की सफलता का क्रेडिट उनकी मां को जाता ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा की मां को होता है ये पछतावा/ फोटो- Instagram

    प्रियंका चोपड़ा की मां को होता है ये पछतावा/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। हालांकि, इस बीच उन्हें अपने रंग को लेकर भेदभाव झेलने से लेकर बॉलीवुड में राजनीति का सामना भी करना पड़ा, जिसका खुलासा खुद एक्ट्रेस कई इंटरव्यूज में कर चुकी हैं।

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा के 25 साल की फिल्मी जर्नी में अगर किसी ने उनका सबसे ज्यादा साथ दिया, तो वह थीं उनकी मां मधु चोपड़ा। आज प्रियंका जो भी हैं, कहीं न कहीं उसका पूरा श्रेय उनकी मम्मी मधु चोपड़ा को जाता है। प्रियंका को तो बॉलीवुड में सफलता मिली, लेकिन उनकी मम्मी मधु को एक चीज का पछतावा होता रहा। किस बात का है मधु चोपड़ा को गिल्ट, चलिए बताते हैं:

    प्रियंका की सफलता का भुगता खामियाजा?

    टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की मां ने एक इंटरव्यू में ये बताया था कि प्रियंका चोपड़ा के करियर की वजह से उनके परिवार का माहौल बिल्कुल बदल गया था। एक्ट्रेस का छोटे भाई सिद्धार्थ ने प्रियंका की सफलता का खामियाजा भुगता था। मधु चोपड़ा ने कहा, "प्रियंका चोपड़ा को जितनी भी सक्सेस मिली है, उसका खामियाजा सिद्धार्थ ने भुगता है। इनके पापा अशोक चोपड़ा वर्किंग थे, मैं प्रियंका के साथ रहती थी, ऐसे में सिद्धार्थ जब यंग था, तो वह खुद ही पला-बढ़ा। मुझे लगता है कि ये मेरे लिए भी एक नुकसान था।"

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने बांधे Gandhi Talks की तारीफों के पुल, साइलेंट फिल्म के टीजर को बताया शानदार

    यह बताते हुए मधु चोपड़ा काफी इमोशनल हो गईं और उन्होंने आगे अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, "जब मैं इन चीजों के बारे में सोचती हूं, तो मुझे लगता है कि कुछ चीजें होती हैं, जिनसे आपको निपटना पड़ता है।"

    खबरें और भी

    priyanka chopra

    18 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा ने किया था करियर शुरू

    प्रियंका चोपड़ा महज सब 18 साल की थीं, तभी उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। 1982 में जन्मी प्रियंका ने 30 नवंबर 2000 को लंदन के मिलेनियम डोम में मिस वर्ल्ड का ताज पहना था। इसके 2 साल बाद 2002 में एक्ट्रेस को उनकी पहली तमिल फिल्म 'थमिजन' ऑफर हुई, जिसमें उनके साथ मुख्य भूमिका में साउथ सुपरस्टार विजय थे। बॉर्डर एक्टर सनी देओल की फिल्म 'द हीरो लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' से उन्होंने सेकंड लीड के तौर पर करियर शुरू किया, लेकिन अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म अंदाज उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई।

    [image] - 9248863

    प्रियंका चोपड़ा के 2026 के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह इस साल हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड में भी छाई रहेंगी। फिल्म 'द ब्लफ' 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर आएगी, इसके अलावा वह 'सिटाडेल-2' में दिखेंगी। प्रियंका एस-एस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' से इंडियन फिल्मों में वापसी करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं।

    यह भी पढ़ें- क्या होता अगर बॉलीवुड में बनती पॉपुलर अमेरिकन सिटकॉम सीरीज FRIENDS? करीना और रणबीर को कजिन होने का बड़ा फायदा