Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SS Rajamouli की 'वाराणसी' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, प्रियंका- महेश बाबू की फिल्म के शहर भर में लगे होर्डिंग्स

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 08:36 PM (IST)

    एसएस राजामौली की आगामी फिल्म 'वाराणसी' (Varanasi) काफी चर्चा में है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं। बनारस शहर में लगे होर्ड ...और पढ़ें

    आ गई वाराणसी की रिलीज डेट (फोटो-इंस्टाग्राम)

    आ गई वाराणसी की रिलीज डेट (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की अपकमिंग फिल्म वाराणसी (Varanasi) को लेकर काफी चर्चा है। इस मूवी के जरिए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सालों बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। फिल्म में उनके अपोजिट महेश बाबू नजर आएंगे। इसके अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म का हिस्सा है। नवंबर में निर्माताओं ने फिल्म के शीर्षक की घोषणा के लिए एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था।

    बनारस शहर में लगे होर्डिंग्स

    राजामौली को भारतीय सिनेमा के सबसे सफल फिल्म निर्माताओं में से एक माना जाता है। उन्होंने वैश्विक मंच पर भी भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व किया है। इस वजह से दर्शकों को इस फिल्म से कुछ ज्यादा ही उम्मीद है। वहीं अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी कई सारी खबरें आ रही हैं। दरअसल पूरे बनारस शहर में इसके होर्डिंग्स लगे हैं जहां पर तारीख का जिक्र किया गया है। इन होर्डिंग्स में एक तारीख का जिक्र किया जा रहा है, जिसे ‘वाराणसी’ की रिलीज डेट बताया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- कभी 'जंगली बिल्ली' के रोमियो थे Shahid Kapoor, ट्रेलर लॉन्च में एक्स का नाम सुनकर हो गई सिट्टी-पिट्टी गुल!

    कब रिलीज होगी वाराणसी?

    मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू स्टारर वाराणसी गुडी पडवा के मौके पर 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं 14 नवंबर को अंबेडकर जयंती भी है तो फिल्म को छुट्टी वाला वीक होने का काफी फायदा मिलेगा।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

    OTT के राइट्स लेने की होड

    वहीं कई ओटीटी दिग्गज इसके डिजिटल राइट्स खरीदने की होड़ में लगे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, “वाराणसी ग्लोबल स्ट्रीमिंग मार्केट में भारत की सबसे चर्चित फिल्म है। यह फिल्म पश्चिम में आरआरआर की अपार सफलता और ऐतिहासिक ऑस्कर जीत के बाद आई है। राजामौली की पिछली फिल्म बाहुबली 2 ने भी विदेशों में 62 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की थी, जिससे निर्देशक वैश्विक बाजारों में एक जाना-पहचाना नाम बन गए थे। स्वाभाविक रूप से, उनकी अगली परियोजना ने डिजिटल अधिकारों के लिए युद्ध सा छेड़ दिया है। सूत्रों की मानें तो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हॉलीवुड लेवल का भुगतान भी कर सकता है। अंतिम आंकड़ा 1000 करोड़ रुपये तक जा सकता है।”

    यह भी पढ़ें- पत्नी Priyanka Chopra के ट्रेंडिंग गाने के विनर बने निक जोनस, घी में डूबे डोसा के साथ पूरा किया चैलेंज

    खबरें और भी

     

    एसएस राजामौली की 'वाराणसी' क्या उनकी पिछली फिल्मों की तरह रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल करेगी?