Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कभी 'जंगली बिल्ली' के रोमियो थे Shahid Kapoor, ट्रेलर लॉन्च में एक्स का नाम सुनकर हो गई सिट्टी-पिट्टी गुल!

    Updated: Thu, 22 Jan 2026 12:40 PM (IST)

    बीते दिन मुंबई में शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज ने कई किस्से शेयर किए। हालांकि, जैसे ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा का नाम सुनकर शाहिद कपूर हो गए चुप/ फोटो-Instagram

    प्रियंका चोपड़ा का नाम सुनकर शाहिद कपूर हो गए चुप/ फोटो-Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा की एक-दूसरे के साथ हिस्ट्री रही है ये बात किसी से नहीं छुपी है। 'कमीने' की शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई।

    शाहिद-प्रियंका की करीबियों से विशाल भारद्वाज भी वाकिफ थे, क्योंकि इनकी कहानी उन्हीं की फिल्म की शूटिंग से हुई थी। कई सालों के बाद हाल ही में अब विशाल भारद्वाज ने 'ओ रोमियो' के ट्रेलर लॉन्च पर प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर शाहिद कपूर के मुंह से एक ही शब्द निकला। क्या था वह किस्सा, नीचे डिटेल में पढ़ें:

    प्रियंका का नाम सुनकर शाहिद ने दिया ऐसा रिएक्शन

    'ओ रोमियो' शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज का चौथा कोलाब्रेशन हैं। उन दोनों ने रंगून-कमीने और हैदर में साथ काम किया है। ओ रोमियो के ट्रेलर लॉन्च पर जब शाहिद कपूर से इस कोलाब्रेशन के बारे में पूछा गया, तो अभिनेता ने तपाक से कहा, "मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इनकी फिल्मोग्राफी का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है। 7-8 साल तक मेरे साथ काम न करने के बाद इनका फोन आया, उसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। हालांकि, सच कहूं तो मुझे साजिद भाई ने फोन किया था, विशाल सर ने नहीं।" शहीद की इस बात को सुनकर विशाल भारद्वाज ने कहा, "क्योंकि तुमने मेरे मैसेज का जवाब नहीं दिया था।"

    यह भी पढ़ें- विशाल भारद्वाज ने O'Romeo में गालियों का किया बचाव, कहा- 'सड़कों पर बोली जाती हैं, फिर फिल्मों में क्यों...'

    shahid kapoor o romeao (1)

    उनकी इस बात को सुनकर शाहिद रिएक्ट करते हुए बोलते हैं, "सर, ऐसा हो सकता है कि मैंने ना दिया हो? रेखा मैम, क्या आपको नहीं लगता कि इनके साथ आपकी शादीशुदा लाइफ मेरे और विशाल सर के इक्वेशन से ज्यादा आसान है? मैं इनकी पहली पत्नी हूं।"

    खबरें और भी

    शाहिद की इस बात को सुनकर विशाल भारद्वाज को तुरंत वह बात याद आ गई, जो प्रियंका ने उनकी पत्नी से बोली थी। उन्होंने शाहिद के सामने वह किस्सा सुनाते हुए कहा, "पीसी(प्रियंका चोपड़ा जोनस) रेखा जी से ये पूछती थी कि वह मेरे जैसे इंसान के साथ कैसे रह सकती हैं।" जैसे ही विशाल भारद्वाज ने ये बात छेड़ी, शाहिद ने तुरंत रिएक्ट करते हुए कहा, 'नो कमेंट्स'।

    shahid kapoor o romeao (2)

    शाहिद कपूर-प्रियंका चोपड़ा ने दो फिल्मों में किया काम

    प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर ने विशाल भारद्वाज की फिल्म 'कमीने' के अलावा 'तेरी मेरी कहानी' में भी काम किया था। हालांकि, ये फिल्म फ्लॉप रही थी। जब करीना और प्रियंका चोपड़ा कॉफी विद करण में खास मेहमान बनकर आए थे, तो उस समय शाहिद कपूर संग डेटिंग को लेकर देसी गर्ल से सवाल पूछा गया था, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था, "मैं ना इस बात से मना कर रही हूं और न ही स्वीकार कर रही हूं।" करीना शो पर प्रियंका को टीज करती हुई भी नजर आई थीं।

    यह भी पढ़ें- हुसैन उस्तरा की बायोपिक है O Romeo? डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने गैंगस्टर की बेटी को दिया करारा जवाब