Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हुसैन उस्तरा की बायोपिक है O Romeo? डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने गैंगस्टर की बेटी को दिया करारा जवाब

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 06:35 PM (IST)

    अभिनेता शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ओ रोमियो को लेकर मौजूदा समय में काफी विवाद देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह मुंबई के गैस्टर रहे हुसैन उस्तरा की बेटी ...और पढ़ें

    निर्देशक विशाल भारद्वाज की ओ रोमियो (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    निर्देशक विशाल भारद्वाज की ओ रोमियो (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. ओ रोमियो के निर्देशक हैं विशाल भारद्वाज

    2. हुसैन उस्तरा की बेटी ने मेकर्स पर लगाए आरोप

    3. अब डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने किया रिएक्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार को मुंबई में ओ रोमियो फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म की कास्ट शाहिद कपूर, अविनाश तिवारी और निर्देशक विशाल भारद्वाज सहित कई सेलेब्स मौजूद रहे। इस इवेंट में विशाल से ओ रोमियो के मौजूदा विवाद को लेकर सवाल पूछा गया कि क्या ये फिल्म मुंबई के गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बायोपिक है और अगर है तो उनकी बेटी सनोबर शेख ने बिना इजाजत फिल्म बनाने के आरोप लगाया है। उस पर आपकी क्या राय है।

    इन सवालों पर विशाल भारद्वाज ने बेबाक अंदाज से जवाब देते हुए अपनी राय रखी है और बताया है कि हां हमारी फिल्म हुसैन उत्सरा की बायोपिक है। लेकिन इसमें हमनें बहुत कुछ फिक्शन एड किया है। 

    हुसैन उस्तरा की बायोपिक है 

    ओ रोमियो के ट्रेलर लॉन्च के दौरान विशाल भारद्वाज ने हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है- 

    यह भी पढ़ें- O Romeo Trailer: प्यार, तकरार और इंतकाम... शाहिद कपूर ने खेली खून की होली; रोंगटे खड़े करेगा ओ रोमिया का ट्रेलर

    हमारी फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। ये एक किताब पर आधारित है, जिसका नाम 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' (Mafia Queens of Mumbai ) है। इस किताब के लेखक हुसैन जैदी हैं। इस मूवी के लिए हमने उनसे कानूनी तौर पर उसके राइट्स हासिल किए हैं। रही बात उनके परिवार से इजाजत लेने की तो वह किताब लिखते वक्त हुसैन जैदी ने ली होगी और अगर नहीं ली तो उन्हें लेनी चाहिए थी।

    o romeo (3)

    मैंने इजाजत लेने के बारे में नहीं सोचा क्योंकि कहानी वहीं से ली गई है और किरदार भी उसी पर आधारित हैं। हालांकि, इसमें काफी फिक्शन भी है। मुझे नहीं लगा कि इसके लिए इजाजत लेने की जरूरत थी, क्योंकि यह एक ऐसी कहानी पर आधारित है, जो एक किताब में पहले से ही मौजूद है। 

    इस तरह से ओ रोमियो निर्देशक विशाल भारद्वाज ने अपनी फिल्म के इर्द-गिर्द हो रही कंट्रोवर्सी को लेकर करारा जवाब दिया है। 

    कब रिलीज होगी ओ रोमियो

    शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ओ रोमियो का ट्रेलर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। गौर करें इस मूवी रिलीज डेट की तरफ तो अगले महीने 13 फरवरी को ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ओ रोमियो में आपको शाहिद कपूर, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

    यह भी पढ़ें- O Romeo के ट्रेलर लॉन्च को बीच में छोड़कर तमतमा कर निकले Nana Patekar, विशाल भारद्वाज ने किया रिएक्ट