O Romeo के ट्रेलर लॉन्च को बीच में छोड़कर तमतमा कर निकले Nana Patekar, विशाल भारद्वाज ने किया रिएक्ट
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' का ट्रेलर लॉन्च के लिए मुंबई में ग्रैंड इवेंट किया गया, ...और पढ़ें

ओ रोमियो के इवेंट को बीच में छोड़कर चले गए नाना पाटेकर/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ओ रोमियो' का ट्रेलर फाइनली ऑडियंस के सामने आ चुका है। मुंबई में हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया, जिसमें 'ओ रोमियो' की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही।
एक तरफ जहां सभी सितारे और डायरेक्टर इस इवेंट पर एन्जॉय कर रहे थे, तो वहीं नाना पाटेकर बीच इवेंट से ही तमतमा कर निकल गए। क्यों नाना पाटेकर ओ रोमियो के ट्रेलर लॉन्च को बीच में छोड़कर गए, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
एक घंटे तक नाना पाटेकर करते रहे इंतजार
एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक, 'ओ रोमियो' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट दिन के 12 बजे होना था। नाना पाटेकर हमेशा की तरह इस इवेंट पर अपने समय से पहुंच गए थे। टाइम के पाबंद एक्टर ने इवेंट शुरू होने का एक घंटे तक इंतजार किया, लेकिन जब वह शुरू नहीं हुआ, तो नाना पाटेकर ने किसी भी स्टारकास्ट का इंतजार नहीं किया और वह ट्रेलर लॉन्च बीच में छोड़कर ही निकल गए। ओ रोमियो के इवेंट पर इस इंसिडेंट ने सबका ध्यान खींचा।
यह भी पढ़ें- O Romeo Trailer: प्यार, तकरार और इंतकाम... शाहिद कपूर ने खेली खून की होली; रोंगटे खड़े करेगा ओ रोमिया का ट्रेलर
नाना पाटेकर के यूं बीच में इवेंट छोड़कर जाने के बाद विशाल भारद्वाज ने रिएक्ट करते हुए कहा, "हर क्लास में एक ऐसा बच्चा होता है, जो दूसरे बच्चों को बुली करता है। हालांकि, वह सबको एंटरटेन भी करता है। तो नाना वही इंसान है। हमारी दोस्ती 27 साल पुरानी है, लेकिन हम पहली बार साथ में काम कर रहे हैं।"
View this post on Instagram
विशाल भारद्वाज ने उतारी नाना पाटेकर की नकल
विशाल भारद्वाज ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "अगर वह (नाना पाटेकर) यहां होते, तो हम खूब मस्ती करते। हालांकि, उनका सिग्नेचर स्टाइल है ना, "मुझे एक घंटा इंतजार करवाया, मैं जा रहा हूं। हमने उन्हें कुछ नहीं कहा, क्योंकि यही चीज उन्हें नाना पाटेकर बनाता है।"
ओ रोमियो की स्टारकास्ट की बात करें तो, इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी, फरीदा जलाल, नाना पाटेकर और तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, अरुणा ईरानी जैसे सितारे अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म वैलेंटाइन डे वीक में 13 फरवरी को रिलीज होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।