Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Varanasi से 'श्रीराम' के लुक में Mahesh Babu की तस्वीर हुई लीक! रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिलेगी टक्कर?

    Updated: Sun, 22 Feb 2026 02:32 PM (IST)

    मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म वाराणसी से महेश बाबू (Mahesh Babu) के 'श्रीराम' लुक की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देख लोग रणबीर कपूर की 'रामायण' से तुलना ...और पढ़ें

    महेश बाबू का वाराणसी से लुक हुआ वायरल। फोटो क्रेडिट- एक्स

    महेश बाबू का वाराणसी से लुक हुआ वायरल। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एसएस राजामौली की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म वाराणसी (Varanasi) रिलीज अगले साल होगी, लेकिन फैंस के बीच फिल्म का बज अभी से बना हुआ है।

    एक ओर फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से हो रही है, दूसरी ओर वाराणसी का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें महेश बाबू (Mahesh Babu) 'भगवान श्रीराम' की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर वायरल महेश भट्ट की फोटो

    शनिवार को ऑलवेज बॉलीवुड सोशल मीडिया हैंडल से आगामी फिल्म वाराणसी की एक तस्वीर शेयर की गई जिसमें महेश बाबू 'भगवान श्रीराम' के कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन दिया गया है-

    वाराणसी फिल्म से महेश बाबू का भगवान राम वाला लुक गुंटूर में मैथरी सिनेमा के डिजिटल थिएटर होर्डिंग पर सामने आया है। वायरल पोस्टर एक्टर की कड़ी तैयारी और एसएस राजामौली के डायरेक्शन में फिल्म की एपिक कहानी की ओर इशारा करता है।

    हाथ में रुद्राक्ष लिए नजर आए महेश बाबू

    पोस्टर रिलीज होने के बाद कुछ लोग जहां इसकी तुलना नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म रामायण (Ramayana) से करने लगे जिसमें रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने वाले हैं। वहीं, कुछ ने इसे फेक बताया। यूजर्स का कहना है कि यह इमेज AI जेनरेटेड है।

     

    कब रिलीज होगी वाराणसी मूवी?

    बता दें कि एसएस राजामौली निर्देशित वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल निभाएंगे। फिल्म रामायण से प्रेरित एक एपिक एक्शन एडवेंचर ड्रामा होगी। यह अप्रैल 2027 में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- Avatar 3 के साथ रिलीज होगा Varanasi का ट्रेलर? हॉलीवुड के छक्के छुडाएगी राजामौली की फिल्म

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by IMAX (@imax)

    कब रिलीज होगी रामायण पार्ट 1?

    वहीं बात करें रणबीर कपूर की रामायण की तो यह दो पार्ट में बन रही है। रामायण पार्ट 1 इसी साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल, साई पल्लवी, रॉकिंग स्टार यश, विवेक ओबरॉय और रवि दुबे जैसे स्टार्स नजर आएंगे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Varanasi Release Date: महाशिवरात्रि पर Mahesh Babu ने किया रिलीज डेट का एलान, इस दिन थिएटर में दस्तक देगी फिल्म