Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahira Khan: शादी के बाद पति सलीम करीम की बाहों में रोमांस करती दिखीं माहिरा खान, पार्टी से फोटो हुई वायरल

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 10:16 AM (IST)

    Mahira Khan Latest Photos पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान बॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी दूसरी शादी को लेक ...और पढ़ें

    पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने पति के साथ शेयर की रोमांटिक फोटो। Photo- Instagram
    पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने पति के साथ शेयर की रोमांटिक फोटो। Photo- Instagram

    HighLights

    1. माहिरा खान ने शादी के बाद फैमिली-फ्रेंड्स के साथ रखी पार्टी
    2. पार्टी से माहिरा खान की पति सलीम करीम के साथ फोटो हुई वायरल
    3. पति सलीम करीम की बाहों में नजर आईं माहिरा खान

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mahira Khan and Salim Karim Latest Photos: माहिरा खान की पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि भारत में भी एक तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। जब से उन्होंने शाह रुख खान (Shah Ruukh Khan) के साथ फिल्म 'रईस' (Raees) में काम किया है, तब से फैंस उनके दीवाने हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं।

    हाल ही में, माहिरा खान ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सलीम करीम (Salim Karim) के साथ दूसरा निकाह किया। सोशल मीडिया पर माहिरा की सेकेंड वेडिंग की तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हुईं। शादी के बाद अभिनेत्री ने एक पार्टी होस्ट की, जहां उन्हें अपने पति के साथ रोमांटिक होते हुए देखा गया।

    यह भी पढ़ें- Mahira Khan Mehndi Look: निकाह के बाद माहिरा खान ने शेयर की मेहंदी सेरेमनी की खास तस्वीरें

    शादी के बाद नई दुल्हन माहिरा ने रखी पार्टी

    38 साल की माहिरा खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी के बाद होस्ट की गई पार्टी से कई तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में नई दुल्हन माहिरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रेड और व्हाइट कलर की लहंगा-चोली में उन्हें बलखाते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को लाल चूड़ियों और बिग साइज इयररिंग्स से पूरा किया। स्लीक पोनीटेल, रेड लिप्स और परफेक्टली डिफाइन्ड आइलाइनर के साथ न्यूड मेकअप में माहिरा बेहद हसीन लग रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Mahira Khan (@mahirahkhan)

    पति के साथ रोमांटिक हुईं माहिरा खान

    माहिरा खान ने अकेले फोटोशूट करवाते हुए गजब पोज दिए। उन्होंने पति सलीम करीम के साथ एक रोमांटिक फोटो भी शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस को अपने लविंग हसबैंड की बाहों में देखा जा सकता है। सलीम अपनी वाइफ को बाहों में लेकर उन्हें प्यार से निहार रहे हैं, जबकि मुस्कुराते हुए माहिरा कैमरे की ओर देख रही हैं। एक फोटो में उन्हें अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।

    खबरें और भी

    बता दें कि माहिरा की पहली शादी एक्टर-प्रोड्यूसर अली अकसरी से 2007 में हुई थी। हालांकि, 2015 में वे अलग हो गए थे। उनका एक बेटा भी है, जो लाइमलाइट से दूर रहता है।

    यह भी पढ़ें- Mahira Khan Husband: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने रचाया दूसरा निकाह, कौन है शाह रुख की हीरोइन का शौहर