Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahira Khan Wedding: हाथों में मेहंदी चेहरे पर मुस्कान लिए नजर आईं माहिरा खान, शादी के बाद ने शेयर कीं ये फोटो

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 03:15 PM (IST)

    Mahira Khan Mehndi Pics पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा खान का नाम इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में माहिरा ने सली ...और पढ़ें

    माहिरा ने शेयर कीं मेहंदी की लेटेस्ट फोटो (Photo Credit-Instagram)
    माहिरा ने शेयर कीं मेहंदी की लेटेस्ट फोटो (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. सामने आईं माहिरा खान की मेहंदी की फोटो
    2. माहिरा ने शुरू की जीवन की नई पारी
    3. शादी को लेकर चर्चा में माहिरा खान

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2017 में शाह रुख खान की पॉपुलर फिल्म 'रईस' (Raees) में नजर आने वालीं पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान को भला कौन नहीं जानता है। मौजूदा समय में अपनी शादी को लेकर माहिरा लाइमलाइट का हिस्सा बनी हुई हैं। हाल ही में माहिरा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन सलीम करीम के साथ दूसरी शादी रचाई है।

    इस बीच माहिरा ने अपनी मेहंदी की रस्म की कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिनमें पाक अदाकारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

    सामने आईं माहिरा खान की मेहंदी की फोटो

    इस अक्टूबर की शुरुआत में माहिरा खान ने दूसरी शादी की है। इस दौरान माहिरा की वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहीं। इस बीच अब माहिरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरें को साझा किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Mahira Khan (@mahirahkhan)

    दरअसल ये फोटो माहिरा की मेहंदी रस्म के दौरान की हैं। जिसका अंदाजा आप एक्ट्रेस की इन तस्वीरों के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि माहिरा खान येलो कलर के सूट में नजर आ रही हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस के हाथों में चांद की डिजाइन की मेहंदी इन फोटो की खूबसूरती को और भी निखार रही है।

    इसके अलावा माहिरा की कातिलाना मुस्कान को देख आपका भी दिल पिघल जाएगा। माहिरा की ये मेहंदी रस्म 30 सितंबर को रखी गई थी, इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने फोटो कैप्शन में दी हैं।

    माहिरा ने शुरू की जीवन की नई पारी

    सलीम करीम के साथ शादी कर माहिरा खान (Mahira Khan) ने अपने जीवन की नई शुरुआत की है। इस शादी से माहिरा कितनी ज्यादा खुश हैं, उसका अनुमान आप एक्ट्रेस की वेडिंग फोटो और वीडियो से आसानी से लगा सकते हैं।

    खबरें और भी

    मालूम हो कि सलीम से पहले माहिरा ने साल 2007 में अली असकारी के साथ रचाई जो सिर्फ 8 साल तक ही चली। ऐसे में अब सलीम करीम संग दूसरी वेडिंग को लेकर माहिरा फिलहाल सुर्खियों में बनी हुई हैं।

    ये भी पढ़ें- Mahira Khan Wedding: दुल्हन के लिबास में माहिरा खान ने लूटी महफिल, सामने आया Raees एक्ट्रेस का वेडिंग वीडियो