Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Dhun Song: रिलीज होते ही वायरल हुआ 'राम धुन' गाना, कैलाश खेर की आवाज ने किया लोगों को दीवाना

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 05 Jan 2024 01:38 PM (IST)

    Main Atal Hoon Song Ram Dhun Out पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर फिल्म बना रहे रवि जाधव ने मैं अटल हूं का दूसरा गाना राम धुन रिलीज कर दिया है ...और पढ़ें

    'राम धुन' गाना रिलीज (Photo Credit: Instagram)
    'राम धुन' गाना रिलीज (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Main Atal Hoon Song Ram Dhun Out: पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' को रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। हर कोई इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। रवि जाधव के निर्देशन में बनी इस मूवी में पंकज त्रिपाठी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं।

    अब मेकर्स ने इसका एक और नया गाना 'राम धुन' रिलीज कर दिया है। इस गाने को अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। यह गाना सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से छा गया है।

    यह भी पढ़ें: Desh Pehle Song Out: 'मैं अटल हूं' का पहला गाना 'देश पहले' रिलीज, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर फैंस को तोहफा

    राम नाम में डूबे पंकज त्रिपाठी

    'मैं अटल हूं' में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभा रहे अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने इस फिल्म के नए गाने 'राम धुन' का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'जब धुनकी लागी राम नाम की, भूल गए सब काम'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)

    कैलाश खेर ने दी गाने को आवाज

    बता दें कि 'राम धुन' गाने को कैलाश खेर ने लिखा और गाया है। वहीं, इसे कम्पोज भी कैलाश खेर ने ही किया है। 24 घंटे के अंदर इस गाने को लाखों लोगों ने देख लिया है। जैसे ही यह सॉन्ग रिलीज हुआ, वैसे ही यह हर तरफ वायरल हो गया। लोगों को भी यह गाना काफी पसंद आ रहा है।

    खबरें और भी

    फैंस को पसंद आया गाना

    'मैं अटल हूं' का ये दूसरा गाना 'राम धुन' फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा 'कैलाश खेर, दिल को छू गए आपके इस गीत से'। एक अन्य ने लिखा 'रोंगटे खड़े हो गए इस गाने को सुनकर'।

    कब रिलीज होगी फिल्म

    रवि जाधव ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। वहीं, विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 19 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    यह भी पढ़ें: Main Atal Hoon Trailer: 'दलों के दलदल में कमल खिलाना है', पंकज त्रिपाठी की मूवी 'मैं अटल हूं' का ट्रेलर रिलीज