Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mala Sinha की बेटी ने सिनेमा में रातोंरात पाई थी शोहरत, पीक करियर पर अचानक एक्टिंग से ले लिया था संन्यास

    Updated: Thu, 06 Mar 2025 08:30 PM (IST)

    Mala Sinha का नाम हिंदी सिनेमा की उन दिग्गज एक्ट्रेसेज की फेहरिस्त में शामिल है जिन्होंने अपने दौर में फैंस के दिलों पर राज किया था। माला की खूबसूरती ...और पढ़ें

    माला सिन्हा की एक्ट्रेस बेटी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
    माला सिन्हा की एक्ट्रेस बेटी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. कौन है दिग्गज अभिनेत्री माला सिन्हा की बेटी
    2. 13 मूवीज में नजर आई थीं माला की लाडली
    3. इस वजह से अचानक छोड़ दी थी एक्टिंग

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ अदाकाराएं ऐसी हैं, जिन्होंने सिनेमा जगत में अपनी अनूठी छाप छोड़ी थी। जिसके चलते एक्टिंग से संन्यास लेने के सालों बाद भी उनका जिक्र किया जाता है। माला सिन्हा (Mala Sinha) भी उसी लीक की अदाकाराओं में से एक हैं, जिन्होंने लंबे समय तक फिल्मी दुनिया में कई दशकों तक एक सफल एक्ट्रेस के तौर पर राज किया था। लेकिन क्या आपको मालूम है कि माला की बेटी (Mala Sinha Daughter) ने भी सिनेमा में कदम रखा था। 

    बतौर एक्ट्रेस उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शानदार अदाकारी का जलवा बिखेरा था और कई सफल फिल्में भी दीं। लेकिन फिर अचानक उन्होंने इंडस्ट्री से नाता तोड़ लिया। आइए जानते हैं कि माला सिन्हा की लाडली कौन हैं। 

    कौन है माला सिन्हा की एक्ट्रेस बेटी

    50 से लेकर 70 के दशक तक माला सिन्हा सिनेमा जगत की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार थीं। अपनी बेबाक खूबसूरती और शानदार अदाकारी के चलते उन्होंने अपना खास मुकाम बनाया था। माला की तरह उनकी बेटी ने भी एक्टिंग के फील्ड में मां की विरासत को आगे बढ़ाया।

    ये भी पढ़ें- सिनेमा में नाम कमाने आया था Manoj Kumar का छोटा भाई, 4 फिल्मों के बाद ही अचानक हो गया था गायब

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    दरअसल उनकी बेटी का नाम प्रतिभा सिन्हा (Pratibha Sinha) है और एक समय पर वह इंडस्ट्री की फेमस अदाकाराओं में शुमार थीं। 90 के दशक में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था और कई सफल मूवीज के जरिए उन्होंने रातोंरात शोहरत हासिल की।

    फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

    13 फिल्मों में प्रतिभा ने अपनी शानदार अदाकारी से फैंस का दिल जीता। प्रतिभा अपनी मां की तरह बेहद खूबसूरत और टैलेंट रहीं। लेकिन करियर के पीक पर आकर उन्होंने अचानक से बॉलीवुड छोड़ दिया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था। प्रतिभा की प्रमुख फिल्में- 

    खबरें और भी

    • महबूब मेरे महबूब

    • कल की आवाज

    • दिल है बेताब

    • पोखिरी राजा

    • एक था राजा

    • तू चोर में सिपाही

    • राजा हिंदुस्तानी

    • दीवाना मस्ताना

    • मिलिट्री राज

    प्रतिभा ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड 

    दरअसल एक्टिंग करियर के दौरान माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा फेमस म्यूजिक कंपोजर नदीम सैफी के प्यार में पड़ गई थीं। लंबे समय तक इन दोनों का अफेयर चला। लेकिन बाद में इनके रिश्ते में दरार आने लगीं। वह अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस नहीं बिठा पा रही थीं। जिसके चलते अंत में 2000 में आकर उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। बता दें कि प्रतिभा आमिर खान के साथ फिल्म राजा हिंदुस्तानी में परदेसी-परदेसी गाने में दिखाई दी थीं। 

    ये भी पढ़ें- कौन है Jaya Prada का बेटा? डैशिंग लुक में ऋतिक रोशन को देता है टक्कर, बॉलीवुड में करेगा डेब्यू