Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    50 या 52? सोशल मीडिया पर Malaika Arora की असली उम्र को लेकर छिड़ी बहस, बर्थडे पर कंफ्यूज हुए फैंस

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 05:50 PM (IST)

    बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने 23 अक्टूबर को गोवा में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ अपना 50वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनकी ...और पढ़ें

    क्या है मलाइका अरोड़ा की सही उम्र (फोटो-इंस्टाग्राम)

    क्या है मलाइका अरोड़ा की सही उम्र (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. क्या है मलाइका अरोड़ा की सही उम्र

    2. बहन अमृता ने शेयर किया पोस्ट

    3. रेडिट पर वायरल हो रही पुरानी पोस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 23 अक्टूबर को 50 साल की हो गईं। एक्ट्रेस ने गोवा में अपना शानदार बर्थडे मनाया। इस जश्न में उनकी बहन अमृता अरोड़ा, बेटे अरहान खान और फिल्म निर्माता फराह खान समेत उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। वहीं इस बर्थडे पर मलाइका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी उन्हें विश किया था।

    कितने साल की हैं एक्ट्रेस?

    अब फैंस को इस बात का कंफ्यूजन हो रहा है कि एक्ट्रेस आखिर हुई कितने साल की हैं? इस जश्न के बीच, सोशल मीडिया पर उनकी एक पुरानी पोस्ट फिर से वायरल हो गईं, जिनमें दावा किया गया कि मलाइका ने 2019 में अपना 46वां जन्मदिन मनाया था, जिससे हिसाब से इस साल वो 52 साल की हो गईं।

    WhatsApp Image 2025-10-24 at 5.48.50 PM

    यह भी पढ़ें- Malaika Arora और अर्जुन कपूर का फिर हुआ पैचअप? ब्रेकअप के 1 साल बाद 'मुन्नी' ने लुटाया प्यार

    सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए, अमृता अरोड़ा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक प्यार भरे नोट के साथ अपनी बहन की उम्र की पुष्टि की। मलाइका के थ्री लेयर केक की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'इतने सालों के 50 साल होने के बाद आखिरकार तुम 50 की हो गई, मेरी खूबसूरत बहन।"

    अमृता अरोड़ा ने किया पोस्ट

    एक अन्य पोस्ट में, उन्होंने लिखा, "मल्ला, तुम आखिरकार 50 की हो गई हो। उफ़, क्या तुमसे बेहतर कोई 50 साल का लग सकता है!! उफ़्फ़, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। कल की रात क्या शानदार रात थी...जादुई!!"

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2025-10-24 at 5.49.02 PM

    मलाइका अरोड़ा की उम्र पर क्यों हो रही बहस

    पब्लिक में मौजूद डेटा के अनुसार मलाइका अरोड़ा 1973 में पैदा हुई हैं। उस हिसाब से इस साल उन्हें अपना 52वां जन्मदिन मनाना चाहिए लेकिन अमृता ने जो फोटो शेयर की उस हिसाब से मलाइका 50 साल की हो गई हैं। एक रेडिट पोस्ट ने उनकी उम्र को लेकर एक पुरानी बहस को फिर से हवा दे दी। यूज़र्स ने बताया कि उन्होंने 2019 में अपना 46वां जन्मदिन मनाया था, जिसके अनुसार 2025 में उनकी उम्र 50 नहीं, बल्कि 52 होगी।

    Malaika celebrated her 49th bday in 2019 & 50th bday in 2025🤡
    byu/hugivsashit23 inBollyBlindsNGossip

    एक यूज़र ने लिखा, "उन्होंने 2019 में अपना 46वां जन्मदिन मनाया यानी उनका जन्म 1973 में हुआ था। इस हिसाब से तो उनका 50वां जन्मदिन 2023 में हुआ होगा। लेकिन उन्होंने अपना '50वां' जन्मदिन कल मनाया, कैसे?" इस ऑनलाइन बहस के बीच मलाइका ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

    यह भी पढ़ें- तलाक, अफेयर और सलमान से दुश्मनी... किसी फिल्म से कम नहीं 52 साल की Malaika Arora की कहानी