यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एयरपोर्ट पर साथ नजर आए Malaika Arora और Arjun Kapoor, फैंस बोले - पैचअप हो गया क्या?
काफी समय से ये खबर आ रही है कि अर्जुन कपूर और Malaika Arora ने अपने रास्ते अलग कर लिये हैं। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने इस पर मुहर नहीं लगाई ह ...और पढ़ें

HighLights
- दोनों को साथ में देखकर फैंस ने जताई खुशी
- इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं क्रिप्टिक पोस्ट
- 2018 में शुरू किया था डेट करना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरबाज खान से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा ने काफी समय तक अर्जुन कपूर को डेट किया। हालांकि बाद में ऐसी खबरें आईं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन किसी ने अभी तक ऑफिशियली इस बात की पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा अलग होने के बावजूद दोनों अपनी क्रिप्टिक पोस्ट को लेकर अक्सर न्यूज में रहते हैं।
एयरपोर्ट पर दिखे अर्जुन-मलाइका
इस घमासान के बीच हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा को नेवी ब्लू कलर के कोट और व्हाइट पैंट्स में एयरपोर्ट पर एंट्री करते देखा जा सकता है। उसी क्लिप में अर्जुन कपूर ब्लैक कलर की टी शर्ट में दूसरी ओर से एंट्रेंस से घुसते नजर आए। हालांकि ये अभी क्लियर नहीं है कि दोनों साथ में आए थे या अलग-अलग लेकिन फैंस ने इस बारे में कयास लगाना जरूर शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें: छैय्या छैय्या गर्ल को फिर हुआ प्यार! अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद इस शख्स को डेट कर रही हैं Malaika Arora?
फैंस ने जाहिर की खुशी
वहीं फैंस अपने फेवरेट एक्टर्स को साथ में देखकर खुश हैं। एक यूजर ने लिखा कि दोनों को साथ में देखकर खुशी हुई। एक अन्य यूजर ने लिखा, इनका पैचअप हो गया क्या?
बता दें कि अर्जुन और मलाइका ने 2018 से डेटिंग शुरू की थी और तब से उन्होंने अपने प्यार को खुलकर स्वीकार किया है। अर्जुन के बर्थडे के मौके पर इन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों आजकल अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में पॉजिटिव रहने के लिए मोटिवेट करते रहते हैं।
अर्जुन की आने वाली फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर बहुत जल्द रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो एक विलेन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी होंगे। फिल्म 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।