Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पॉजिटिव रहने का मतलब यह नहीं...' Malaika Arora संग ब्रेकअप की खबरों के बीच Arjun Kapoor ने कह दी ऐसी बात!

    Updated: Fri, 19 Jul 2024 06:01 PM (IST)

    Arjun Kapoor को लेकर काफी समय से खबर आ रही है कि उन्होंने Malaika Arora से अपने रास्ते अलग कर लिये हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने इस पर मुहर नहीं लगाई ह ...और पढ़ें

    पॉजिटिव रहने को लेकर अर्जुन कपूर ने किया ये पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    पॉजिटिव रहने को लेकर अर्जुन कपूर ने किया ये पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 6 साल से रिश्ते में मलाइका-अर्जुन कपूर
    2. पॉजिटिविटी पर अर्जुन का पोस्ट वायरल
    3. अर्जुन सिंघम अगैन में करेंगे खून-खराबा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक शादी टूटने को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। हालांकि, इनके अलावा बी-टाउन का एक और कपल है जिनके ब्रेकअप की खबरें महीनों से लाइमलाइट बटोर रही हैं। हम बात कर रहे हैं अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की।

    साल 2017 में अरबाज खान से तलाक लेने के बाद से ही मलाइका अरोड़ा 12 साल छोटे अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहीं। अर्जुन और मलाइका ने 2018 से डेटिंग शुरू की थी और तब से उन्होंने अपने प्यार को खुलकर स्वीकार किया। ट्रोलिंग मिली तो उसका करारा जवाब दिया और ब्रेकअप की खबरें आईं तो उसे खारिज किया।

    ब्रेकअप पर मलाइका-अर्जुन की चुप्पी?

    मगर पिछले कुछ महीनों से अर्जुन और मलाइका अपने ब्रेकअप की अफवाहों पर चुप्पी साधे हुए हैं। यही नहीं, दोनों सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट करके ब्रेकअप की अफवाहों को और हवा दे रहे हैं। एक बार फिर अर्जुन ने अपने पोस्ट के जरिए फैंस को चिंता में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव रहने का मतलब यह नहीं कि चीजें ठीक हो जाएंगी। 

    यह भी पढ़ें- 'मैं आखिर तक प्यार के लिए लड़ूंगी...', Arjun Kapoor संग ब्रेकअप की खबरों के बीच Malaika Arora ने तोड़ी चुप्पी

    Arjun Kapoor

    पॉजिटिविटी पर अर्जुन कपूर का पोस्ट

    सिंघम अगैन में विलेन बनने की तैयारी कर रहे अर्जुन कपूर ने 19 जुलाई को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्वोट शेयर किया है जिसमें लिखा है, "पॉजिटिव बने रहने का मतलब यह नहीं है कि चीजें ठीक हो जाएंगी। बल्कि इसका मतलब यह है कि चीजें चाहे कैसी भी हों, आप ठीक रहेंगे।" अभिनेता का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। 

    खबरें और भी

    Arjun Kapoor

    यहां वेकेशन मना रहीं मलाइका अरोड़ा

    मालूम हो कि अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर मलाइका अरोड़ा ने कोई बर्थडे पोस्ट भी शेयर नहीं किया था। इस वक्त एक्ट्रेस स्पेन में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। वह लगातार स्पेन से अपनी बोल्ड फोटोज शेयर कर रही हैं। 

    बात करें अर्जुन के वर्क फ्रंट की तो वह रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सिंघम अगैन' में अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ पर्दे पर आग लगाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    यह भी पढ़ें- 'पछतावे के दर्द से...' Malaika Arora से ब्रेकअप की खबर के बीच Arjun Kapoor ने कर दिया ऐसा पोस्ट