यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'पछतावे के दर्द से...' Malaika Arora से ब्रेकअप की खबर के बीच Arjun Kapoor ने कर दिया ऐसा पोस्ट
Arjun Kapoor इस वक्त मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। हमेशा अपने प्यार को जाहिर करने वाले अर्जुन इस वक्त अ ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बी-टाउन के पावर कपल में गिने जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके ब्रेकअप की खबरों ने उनके चाहने वालों को परेशान कर दिया है। कई दिनों से कपल के ब्रेकअप की खबरें हेडलाइंस में छाई हुई हैं।
भले ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अभी तक अपने ब्रेकअप को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन दोनों क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए लोगों को हैरान कर रहे हैं। हाल ही में, एक बार फिर अर्जुन ने एक क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए अपने दर्द को जाहिर किया है।
दर्द पर क्या बोले अर्जुन कपूर
39 साल के अर्जुन कपूर ने 1 जुलाई को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह दर्द को बयां कर रहे हैं। उन्होंने पछतावे के दर्द की तुलना अनुशासन के दर्द से करते दिखे। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "पछतावे के दर्द से अनुशासन का दर्द ज्यादा बेहतर है।"
यह भी पढ़ें- 'मैं आखिर तक प्यार के लिए लड़ूंगी...', Arjun Kapoor संग ब्रेकअप की खबरों के बीच Malaika Arora ने तोड़ी चुप्पी
मालूम हो कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका ने 2018 में अर्जुन से रिश्ता ऑफिशियल कर दिया था। 13 साल एज गैप के बावजूद कपल के बीच का प्यार लोगों के लिए किसी मिसाल से कम नहीं था। कई बार उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा, लेकिन दोनों मजबूती के साथ एक-दूसरे के साथ खड़े रहे।
खबरें और भी
अर्जुन के बर्थडे में नहीं शामिल हुई थीं मलाइका
जब-जब ब्रेकअप की अफवाहें उड़ीं, दोनों ने हमेशा इसे खारिज किया। मगर इस वक्त उनकी चुप्पी से माना जा रहा है कि उनके बीच सब कुछ ठीक नहीं है। ब्रेकअप की अफवाहों को और हवा तब मिली, जब मलाइका ने अर्जुन को बर्थडे विश नहीं किया और ना ही वह उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुईं। अब देखना होगा कि कपल कब अपने ब्रेकअप को खारिज या फिर ऑफिशियल करता है।