यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मैं आखिर तक प्यार के लिए लड़ूंगी...', Arjun Kapoor संग ब्रेकअप की खबरों के बीच Malaika Arora ने तोड़ी चुप्पी
Malaika Arora और Arjun Kapoor अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। खबरें आ रही थीं कि 6 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने अपनी रा ...और पढ़ें

HighLights
- 6 सास से मलाइका को डेट कर रहे थे अर्जुन कपूर
- अर्जुन और मलाइका के बीच है 13 साल का एज गैप
- मलाइका की पहली शादी अरबाज खान से हुई थी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन के पावर कपल्स की लिस्ट में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का नाम जरूर लिया जाता है, लेकिन 6 साल के रिश्ते में अब दरार आने की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका अलग हो गये हैं। इन अटकलों को और हवा तब मिली, जब अर्जुन के बर्थडे सेलिब्रेशन में मलाइका नहीं पहुंचीं।
यही नही, हर मौकों पर ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर पर प्यार लुटाने वालीं मलाइका अरोड़ा ने उन्हें बर्थडे विश करने के लिए कोई पोस्ट भी नहीं किया। इन चीजों के बाद लोग मान रहे हैं कि वाकई मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। खैर, अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई मुहर नहीं लगाई है। हाल ही में, इन अफवाहों के बीच पहली बार मलाइका ने बयान दिया है।
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम (अर्जुन कपूर)
मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) से शादी की थी, जिनसे उन्हें एक बेटा अरहान खान है। 19 साल बाद मलाइका और अरबाज ने 2017 में तलाक ले लिया। इसके ठीक एक साल बाद मलाइका, अर्जुन को डेट करने लगीं। इसके लिए उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।
प्यार में अब भी मलाइका को यकीन
अब मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। इस बीच अभिनेत्री ने कहा कि वह कभी भी प्यार को नहीं त्यागने वाली हैं। हैलो मैगजीन से बातचीत में जब मलाइका से प्यार के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने खुद को रोमांटिक बताते हुए कहा-
खबरें और भी
मैं सच्चे प्यार के विचार को कभी नहीं छोड़ूंगी, चाहे कुछ भी हो जाये। मैं एक वृश्चिक राशि की लड़की हूं, इसलिए मैं प्यार के लिए आखिर तक लड़ूंगी लेकिन मैं बहुत यथार्थवादी भी हूं और जानती हूं कि कहां बॉर्डर खींचनी है।
यह भी पढ़ें- 'जब लोग कहें तुम नहीं कर सकते तो...', Malaika Arora ने लिखी ऐसी बात, Arjun Kapoor संग उड़ रही ब्रेकअप की अफवाह
ट्रोलिंग पर बोलीं मलाइका अरोड़ा
'छैया छैया गर्ल' मलाइका अरोड़ा को अपने से 13 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट करने के लिए भी ट्रोल किया गया है। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अपने इर्द-गिर्द ऐसा ढाल बना लिया है, जिसकी वजह से वह खुद को नेगेटिविटी से दूर रखती हैं, चाहे वह लोग हों, काम हो, माहौल हो या फिर सोशल मीडिया। उन्हें जरा भी नेगेटिविटी महसूस होती है तो वह तुरंत पीछे हट जाती हैं। उन्होंने आगे कहा-
मैंने यह समय के साथ सीखा है। पहले यह मुझ पर हावी हो जाता था और मेरी रातों की नींद उड़ जाती थी। अगर मैं यह कहूं कि यह मुझे प्रभावित नहीं करतीं तो यह झूठ होगा। मैं भी इंसान हूं और इसलिए मैं रोऊंगी, टूट जाऊंगी और ट्रोल होने से जुड़ी सभी भावनाओं का सामना करूंगी लेकिन आप इसे सार्वजनिक रूप से कभी नहीं देख पाएंगे।
मलाइका अरोड़ा ने यह भी कहा कि उन्हें ट्रोलिंग से अब फर्क नहीं पड़ता है और वह सब जानती हैं कि क्या चल रहा है। वह बस खुद को इससे दूर रखती हैं।