Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arjun Kapoor की बर्थडे पार्टी में शामिल ना होने के बाद Malaika Arora ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

    Updated: Wed, 26 Jun 2024 01:57 PM (IST)

    मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी से गायब रहीं। इस खबर ने दोनों के ब्रेकअप की खबरों को और भी हवा दे दी। अब इस बीच एक्ट्रेस ने एक और क्रिप्टिक ...और पढ़ें

    मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट (Photo: Instagram)
    मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. 2019 में ऑफिशियल किया था रिश्ता
    2. मलाइका अरोड़ा के पोस्ट से फैंस को हुई चिंता
    3. सिंघम अगेन में नजर आएंगे अर्जुन कपूर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के मोस्ट वांटेड मुंडा अर्जुन कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। बर्थडे से एक दिन पहले लेट नाइट पार्टी में अर्जुन कपूर और उनके फ्रेंड्स को देखा गया लेकिन इस पार्टी से मलाइका अरोड़ा कहीं गायब थीं। ऐसे में सोशल मीडिया पर ये अफवाह पहले से ही चल रही है कि दोनों अलग हो चुके हैं।

    अब इन सबके बीच मलाइका अरोड़ा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक कोट शेयर किया है जिसका अर्थ है - 'मैं उन लोगों को पसंद करती हूं जिनपर मैं आंख बंद होने पर और पीठ पीछे भी भरोसा कर सकूं। अब इस पोस्ट से फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि क्या वाकई एक्टर्स के बीच सबकुछ ठीक नहीं है?'

    मलाइका अरोड़ा ने लिखा क्रिप्टिक पोस्ट

    बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने साल 2019 से एक-दूसरे को ऑफिशियली डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि कुछ समय पहले पिंकविला ने लिखा कि दोनों अलग हो गए हैं। पोर्टल ने लिखा- 'मलाइका और अर्जुन का रिलेशनशिप बहुत ही स्पेशल है। दोनों एक दूसरे के दिल में स्पेशल जगह बनाए रखेंगे। इस आधार पर उन्होंने अलग होने का और इस मामले में चुप्पी बनाए रखने का फैसला लिया है। वो किसी को भी अपने इस रिलेशनशिप को खराब नहीं करने देंगे।'

    यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor की बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंचीं Malaika Arora, ब्रेकअप की खबरों ने पकड़ा जोर

    अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्में

    मलाइका अरोड़ा की पहली शादी अरबाज खान से हुई थी। दोनों करीब 20 साल तक साथ रहे और उनका एक बेटा अरहान खान भी है। वहीं अर्जुन कपूर का नाम अर्पिता खान, परिणीति चोपड़ा और कुशा कपिला के साथ भी जुड़ चुका है। अर्जुन आने वाले समय में रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    इस फिल्म में करीना कपूर, अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ रणवीर सिंह नजर आएंगे। अर्जुन इन दिनों मेरी पत्नी का रीमेक में बिजी हैं।

    यह भी पढ़ें: 'इश्कजादे' बनने से पहले सलमान खान की फिल्मों में असिस्टेंट थे अर्जुन कपूर, इस साल 'सिंघम' से करेंगे दो-दो हाथ