विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इश्कजादे' बनने से पहले सलमान खान की फिल्मों में असिस्टेंट थे अर्जुन कपूर, इस साल 'सिंघम' से करेंगे दो-दो हाथ

Published: Tue, 25 Jun 2024 06:00 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2024 07:15 PM (IST)

ये बात हर कोई जानता है कि अर्जुन कपूर आज भी अपनी मां को कितना मिस करते हैं। अक्सर उनकी ...और पढ़ें

अर्जुन कपूर ने इन फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्ट के तौर पर किया काम
अर्जुन कपूर ने इन फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्ट के तौर पर किया काम

HighLights

  1. एक समय 150 किलो के हो गए थे अर्जुन कपूर
  2. पहली फिल्म के लिए घटाया 50 किलो वजन
  3. सलमान खान ने कहा था देंगे हीरो का रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अर्जुन कपूर ने 2012 की फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड में बतौर एक्टर डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा नजर आई थीं। इस फिल्म में अर्जुन ने उत्तर प्रदेश के एक लोकल गुंडे का रोल निभाया था। इस रफ-टफ रोल में उन्हें दर्शकों ने पसंद किया था। इसके बाद उन्होंने रोमांटिक, एक्शन और कॉमेडी फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाईं। 

हालांकि, पर्दे पर आने से पहले अर्जुन ने कैमरे के पीछे भी काफी काम किया और कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट काम किया था। इनमें कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिनकी लोकप्रियता आज भी कायम है। 

इन फिल्मों में असिस्टेंट के तौर पर किया काम

अर्जुन कपूर ने साल 2003 में निखिल आडवाणी की फिल्म 'कल हो ना हो' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। इसके बाद उन्होंने निखिल आडवाणी की ही अगली फिल्म टसलाम-ए-इश्क: ए ट्रिब्यूट टू लव' (2007) में भी असिस्टेंट के तौर पर काम किया था।

यह भी पढ़ें: 'I Am Sorry...', मां के गम में अंशुला, भाई Arjun Kapoor को हुई तकलीफ, बहन को दिलासा देते हुए लिखा भावुक नोट

सलमान खान स्टारर नो एंट्री (2005) और वांटेड (2009) में अर्जुन असिस्टेंट प्रोड्यूसर थे। इन दोनों ही फिल्मों को उनके पिता बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था।

150 किलो हो गया था वजन

अर्जुन का जन्म 26 जून 1985 को हुआ था। अर्जुन बोनी कपूर और मोना शौरी के बेटे हैं। अर्जुन ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से पढ़ाई की। अर्जुन बहुत कम बोलते थे और स्कूल में बच्चे उन्हें उनके माता-पिता के बीच चल रही अनबन की खबरों को लेकर परेशान करते रहते थे।

अर्जुन ये सब सह नहीं पा रहे थे। बोर्ड एग्जाम में वह फेल हो गए और घर बैठ गए। अर्जुन के माता-पिता का जब तलाक हुआ था, तब उनकी उम्र मात्र 11 साल थी। अर्जुन माता-पिता का गम भुलाने के लिए खूब खाने लगे और इससे वजन भी उतनी तेजी से बढ़ने लगा। 16 साल की उम्र में वो 150 किलो के हो गए थे।

 

सलमान खान ने दी थी सलाह

इसके बाद अर्जुन कपूर को सलमान खान ने वजन कम करने की सलाह दी थी। एक इंटरव्यू में भी उन्होंने इस बात को स्वीकार किया था कि सलमान ने कहा था कि अगर मैं अपना वजन कम कर लूंगा तो वो मुझे अपनी फिल्म में हीरो बनाएंगे। 'इश्कजादे' के लिए अर्जुन ने 50 किलो वजन घटाया था।

सौतेली बहनों को अपनाया

बता दें कि अर्जुन कपूर अपनी सौतेली मां श्रीदेवी को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। एक इंटरव्यू में भी उन्होंने श्रीदेवी की बेटियों को लेकर कहा था कि उनका जाह्नवी और खुशी कपूर से कोई रिश्ता नहीं है। हालांकि, साल 2018 में श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर ने अपनी सौतेली बहनों को अपना लिया। अब वो जाह्नवी और खुशी का भी वैसे ही ख्याल रखते हैं, जैसा अपनी सगी बहन अंशुला का रखते हैं।

अर्जुन, रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में मुख्य विलेन के रोल में नजर आएंगे। दिवाली पर रिलीज के लिए तैयार फिल्म कॉप यूनिवर्स की फिल्म है, जिसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान अहम किरदारों में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Sonam Kapoor के बर्थडे पर भाई अर्जुन कपूर ने लुटाया प्यार, अनिल कपूर ने बेटी के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।