Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonam Kapoor के बर्थडे पर भाई अर्जुन कपूर ने लुटाया प्यार, अनिल कपूर ने बेटी के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 04:02 PM (IST)

    बी-टाउन की ग्लैमरस क्वीन Sonam Kapoor के जन्मदिन पर उनके पिता अनिल कपूर (Anil Kapoor) से लेकर भाई अर्जुन कपूर और मां सुनीता कपूर ने एक खूबसूरत पोस्ट क ...और पढ़ें

    अर्जुन और अनिल ने सोनम कपूर को विश किया बर्थडे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अर्जुन और अनिल ने सोनम कपूर को विश किया बर्थडे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सोनम कपूर के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने किया पोस्ट
    2. अनिल कपूर ने बेटी के लिए लिखा लम्बा-चौड़ा नोट
    3. सोनम कपूर पर मां सुनीता ने लुटाया प्यार

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनम कपूर (Sonam Kapoor) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि उनकी फैमिली भी सोशल मीडिया पर उन्हें विश कर रही है। अर्जुन कपूर से लेकर अनिल कपूर तक ने सोनम पर जमकर प्यार लुटाया है। 

    अर्जुन कपूर और सोनम कपूर के बचपन की फोटो

    अर्जुन कपूर ने अपनी बहन सोनम कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने बचपन की फोटो शेयर की है। दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत क्यूट लग रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने लिखा, "उस शख्स को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, जो उस वक्त से मेरे साथ है, जब मेरा जन्म हुआ था वो भी पूरे बिना शर्त वाले प्यार के साथ। सोनम कपूर ओह माय गॉड आज तुम्हारा जन्मदिन है।"

    यह भी पढ़ें- 'I Am Sorry...', मां के गम में अंशुला, भाई Arjun Kapoor को हुई तकलीफ, बहन को दिलासा देते हुए लिखा भावुक नोट

    Arjun Kapoor

    अनिल कपूर ने लुटाया बड़ी बेटी पर प्यार

    अनिल कपूर ने अपनी बेटी सोनम कपूर के जन्मदिन पर उन पर बेशुमार प्यार लुटाया है। उन्होंने सोनम की ढेर सारी फोटोज सीरीज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे, सोनम। मेरी पहली औलाद। तुम हमेशा मेरे लिए बहुत स्पेशल रही हो। तुम्हें आज एक अद्भुत व्यक्ति के रूप में विकसित होते देखना मेरे लिए एक सच्चा आशीर्वाद रहा है। यह देखना कि तुम इतनी हर चीज को इतनी धैर्यता और शक्ति से संभालती हो।"

    Anil Kapoor

    अनिल कपूर ने आगे लिखा, "चाहे वायु की अद्भुत मां बनना हो, एक प्यारी पत्नी बनना हो या फिर देखभाल करने वाली बेटी और बहन होना हो... यह सब हर दिन मुझे गर्व से भर देता है। हर चीज को बैलेंस करने की तुम्हारी कला और फिर भी चमकते रहना वाकई किसी प्रेरणा से कम नहीं है। तुम वो महिला हो, जो सब कर सकती है और तुम इसे स्टाइल और दिल से करती हो।"

    खबरें और भी

    डार्लिंग बेटी के बर्थडे पर सुनीता का दिल छू लेने वाला पोस्ट

    अनिल कपूर की पत्नी और सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'ब्लाइंड' एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सुनीता ने कैप्शन में लिखा, "डार्लिंग बेटी को हैप्पी बर्थडे। मेरी पहली औलाद, आप हमेशा उन लोगों से घिरी रहें, जिन्हें तुम बहुत प्यार करती हो।"

    Sunita Kapoor

    उन्होंने आगे कहा, "भगवान की तुम पर हमेशा कृपा बनी रहे। मैं प्रार्थना करती हूं कि तुम जहां भी जाओ, तुम्हें खुशियां मिलें। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। तुम जो भी करती हो उसके लिए थैंक यू। तुम हमेशा ही विनम्र, दयालु और सहानुभूतिपूर्ण बनी रहो।"

    यह भी पढ़ें- Sonam Kapoor को बर्थडे पर पति आनंद आहूजा से मिला इतना कीमती तोहफा, लंदन में यूं किया सेलिब्रेट