Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonam Kapoor को बर्थडे पर पति आनंद आहूजा से मिला इतना कीमती तोहफा, लंदन में यूं किया सेलिब्रेट

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 01:02 PM (IST)

    बी-टाउन की ग्लैमरस एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor Birthday) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री ने अपने पति और दोस्तों के साथ इस खास पल का ...और पढ़ें

    सोनम कपूर को जन्मदिन पर पति से मिला ये तोहफा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सोनम कपूर को जन्मदिन पर पति से मिला ये तोहफा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 39 साल की हुईं सोनम कपूर
    2. सोनम कपूर ने सेलिब्रेट किया बर्थडे
    3. आनंद आहूजा ने बीवी को दिया ये तोहफा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonam Kapoor Birthday: अभिनय से ज्यादा अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए मशहूर सोनम कपूर आज 39 साल की हो गई हैं। शादी के बाद अभिनेत्री लाइमलाइट से दूर लंदन में अपने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ बस गई हैं। अभिनेत्री ने वहीं अपना 39वां जन्मदिन मनाया है।

    सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। आनंद का लंदन में बिजनेस है। इसी वजह से अभिनेत्री भी अपने पति के साथ लंदन में बस गई हैं। वह खास मौकों पर भारत आती रहती हैं। भले ही वह देश से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां दिखाती रहती हैं।

    सोनम कपूर ने ऐसे मनाया बर्थडे

    आज सोनम कपूर ने अपना जन्मदिन मनाया और इस खास पल की झलकियां फैंस के साथ शेयर किया है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेत्री ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की प्यारी झलकियां दिखाई हैं। सोनम कपूर के जन्मदिन पर लाइव म्यूजिक था। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि दो सिंगर्स गाने गा रहे हैं। एक फोटो में सोनम कपूर डिनर टेबल पर केक पर लगे कैंडल को बुझाती हुई नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan से 'बिग बॉस ओटीटी 3' की गद्दी छिनने पर सोनम कपूर का आया रिएक्शन, डैडी अनिल कपूर के लिए कही ये बात

    Sonam Birthday

    सोनम कपूर को पति से मिला ये तोहफा

    सोनम कपूर के जन्मदिन पर पति आनंद आहूजा ने उन्हें एक खास तोहफा भी दिया है, जिसे पाकर एक्ट्रेस गदगद हो गईं। आनंद ने अपनी बीवी को रबींद्रनाथ टैगोर की लिखी किताब गीतांजलि गिफ्ट की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर किताब की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मेरे अमेजिंग पति से मिला बर्थडे गिफ्ट। टैगोर की लिखी फर्स्ट एडिशन गीतांजलि इंग्लिश में ट्रांसलेटेड है। धन्यवाद आनंद। मुझे नहीं पता कि मैं क्या करूं जो आप डिजर्व करते हैं। "

    खबरें और भी

    सोनम कपूर मां बनने के बाद फिल्मी दुनिया से दूर हैं। वह आखिरी बार जियो सिनेमा पर रिलीज फिल्म 'ब्लाइंड' में रिलीज हुई थीं। वह जल्द ही अनुजा चौहान की नोवल 'बैटल फॉर बिटोरा' पर आधारित फिल्म में नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें- अपने स्टाइल के लिए हिट Sonam Kapoor फैशन के लिए ही हुईं ट्रोल, आज की लड़कियों को एक्ट्रेस ने दी ये नसीहत