Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Malaika Arora Father Death: बदहवास हाल में पिता के घर पहुंचीं मलाइका, दुख की घड़ी में साथ खड़े हुए अर्जुन कपूर

    Updated: Wed, 11 Sep 2024 02:16 PM (IST)

    मनोरंजन जगत से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। एक्टर विकास सेठी के निधन के बाद अब मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के सुसाइड करने की खबर सामने ...और पढ़ें

    पिता के घर रोते हुए पहुंचीं मलाइका अरोड़ा
    पिता के घर रोते हुए पहुंचीं मलाइका अरोड़ा

    HighLights

    1. मलाइका अरोड़ा के पिता का हुआ निधन
    2. घर की छत से कूदकर जान की है खबर
    3. रोते हुए पिता के घर पहुंचीं मलाइका और अमृता

    खएंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल अरोड़ा के निधन की खबर ने उनके परिवार व जानने वालों को बड़ा सदमा दिया है। खबर है कि उन्होंने घर की छत से कूदकर जान दे दी। खटना बुधवार सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। इस दुख की घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री से कई लोग एक्ट्रेस के पिता के घर पहुंचे हैं। वहीं, मलाइका अरोड़ा की भी पहली झलक सामने आ गई है। वह पिता की मौत की खबर मिलने के बाद जल्दबादी में आते हुए नजर आईं।

    रोते हुए पिता के घर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा

    मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन की खबर परिवार के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं। बुधवार सुबह जैसे ही यह खबर सामने आई, एक-एक कर फिल्म इंडस्ट्री के लोग उनके घर पिता के घर पहुंचने लगे। अब मलाइका अरोड़ा का भी वीडियो सामने आया है। एक्ट्रेस रोते हुए बदहवास हाल में अपने पिता के घर पहुंचती हुई देखी गईं। वह जल्दबाजी में घर के अंदर जाती देखी गईं। मलाइका के अलावा अमृता अरोड़ा भी नजर आईं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

    दुख की घड़ी में साथ खड़े हुए अर्जुन कपूर

    मलाइका के पिता के निधन की खबर सुनते ही अर्जुन कपूर घटनास्थल पर पहुंचे। 

    दुख की घड़ी में खड़ा हुआ खान परिवार 

    अनिल अरोड़ा के निधन की जानकारी मिलते ही खान परिवार (मलाइका के एक्स ससुराल वाले) भी पहुंचे। सलीम खान, सलमा खान, अलवीरा, अरबाज और सोहेल खान को मलाइका के पिता के घर देखा गया। 

    खान परिवार ने किया अर्जुन को इग्नोर?

    सोहेल और सलीम खान को आता देख अर्जुन कपूर ने उन्हें नमस्ते किया, लेकिन किसी ने भी रिएक्ट नहीं किया। हालांकि, वह घटना की इस घड़ी में कुछ सोचने- समझने के हाल में भी नहीं। अर्जुन के चेहरे पर दुख साफ दिखाई दे रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Malaika Arora Father Death: मलाइका के पिता ने छत से कूदकर दी जान, एक्ट्रेस को सांत्वना देने पहुंचे अरबाज खान