यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सुपर गॉर्जियस! 50 साल की Malaika Arora ने डीप नेक लहंगा-चोली पहन लगाई आग, ग्लैमरस लुक पर फिदा हुए फैंस
Malaika Arora Video बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खूबसूरती और फिटनेस के मामले में यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। एक्ट्रेस की एक-एक अदा पर फैंस अप ...और पढ़ें

HighLights
- डीप नेक लहंगे में मलाइका अरोड़ा ने ढहाया कहर
- एथनिक लुक में मलाइका ने लगाया ग्लैमर का तड़का
- मलाइका अरोड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Malaika Arora Video: बी-टाउन की ग्लैमरस क्वीन मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनैलिटी से यंग एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं। चाहे वह फिटनेस की बात हो या फिर बोल्डनेस की, मलाइका के ग्लैमर के आगे बड़ी-बड़ी हीरोइने भी फेल हो जाती हैं। एथनिक लुक में कैसे ग्लैमर का तड़का लगाना है, ये मल्ला बहुत अच्छे से जानती हैं।
लहंगा-चोली में मलाइका अरोड़ा ने ढहाया कहर
'छैया छैया' अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने हालिया लुक से भी फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल, मलाइका हाल ही में एक फैशन शो का हिस्सा बनीं। रैम्प वॉक पर जलवा बिखेरने वाली मलाइका ने ट्रेडिशनल लुक में आग लगा दी।
इवेंट में मलाइका अरोड़ा ने शिमरी लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने डीप नेक स्लीवलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया था। एक्ट्रेस ने हाथ में स्टाइल किए गए दुपट्टे से अपने लुक को पूरा किया था। मलाइका ने अपने ओवरऑल लुक में डायमंड की ज्वेलरी से चार-चांद लगा्या था। खुले बाल और न्यूड मेकअप में 50 साल की मलाइका कहर ढहा रही थीं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Malaika Arora Video: मलाइका अरोड़ा हुईं घायल, वीडियो में चोट के निशान छुपाती नजर आईं एक्ट्रेस?
मलाइका अरोड़ा के लुक पर फैंस ने लुटाया प्यार
मलाइका अरोड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग एक्ट्रेस के लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हाय सुपर गॉर्जियस।" एक ने उन्हें डॉल बताया। वहीं, एक यूजर ने कहा, "लव इट।" एक फैन ने कमेंट किया, "मस्त ब्यूटीफुल।" इसी तरह लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
खबरें और भी
मलाइका अरोड़ा का वर्क फ्रंट
मलाइका अरोड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह कुछ सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। वह इन दिनों मॉडलिंग और एड वगैरह में काम कर रही हैं। 50 की उम्र में मलाइका अपनी फिटनेस को लेकर आए दिन लाइमलाइट में आती रहती हैं।
इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका अरोड़ा के 18.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से सोशल मीडिया का पारा बढ़ाती दिखाई देती हैं।
यह भी पढ़ें- Malaika And Arjun Dance: गर्लफ्रेंड मलाइका संग अर्जुन कपूर ने किया ‘होंठ रसीले’ गाने पर डांस, वायरल हुआ वीडियो