Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या Malaika Arora खाती हैं नॉनवेज? फराह खान के वीडियो से मचा बवाल, कभी खुद को बताया था 'वीगन'

    Updated: Sun, 25 Feb 2024 04:40 PM (IST)

    Malaika Arora इन दिनों Farah Khan के द्वारा शेयर किए गए कुछ वीडियोज के चलते काफी सुर्खियों में हैं। झलक दिखला जा 11 के सेट पर मलाइक अरोड़ा को नॉनवेज ख ...और पढ़ें

    नॉनवेज खाने को लेकर ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    नॉनवेज खाने को लेकर ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. झलक के सेट पर मलाइका अरोड़ा ने खाया नॉनवेज?
    2. मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
    3. कभी खुद को मलाइका ने बताया था वीगन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिटनेस फ्रीक मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) में नजर आ रही हैं। वह शो को फराह खान (Farah Khan) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) के साथ को-जज कर रही हैं।

    'झलक दिखला जा 11' सिर्फ कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस के लिए ही सुर्खियां नहीं बटोर रहा है, बल्कि शो में तीनों जजेस भी किसी न किसी वजह से लाइमलाइट बटोर रहे हैं। पिछले कुछ समय से फराह खान झलक के सेट पर टेस्टी फूड वाले वीडियो शेयर करने को लेकर चर्चा में आई थीं।

    मलाइका अरोड़ा ने खाया नॉनवेज?

    फराह खान ने झलक के सेट से इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियोज शेयर कर दिखाया कि वह अपने को-जज के साथ क्या-क्या खा रही हैं। अब इस फूड वीडियो की वजह से मलाइका अरोड़ा मुश्किल में आ गई हैं। दरअसल, एक वीडियो में फराह को मलाइका को नॉनवेज परोसते देखा गया। उन्होंने यह भी कहा कि यखनी पुलाव मलाइका का फेवरेट है। एक वीडियो में फराह, मलाइका को रोस्टेड चिकन काटने के लिए कहती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

    View this post on Instagram

    A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

    फराह खान के इस वीडियो के बाद मलाइका अरोड़ा को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। लोगों ने मलाइका के उस दावे पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने खुद को वीगन में कन्वर्ट होने का दावा किया था। इस बात को लेकर लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- ब्रेकअप की खबरों के बीच Malaika Arora ने शेयर किया ब्वॉयफ्रेंड Arjun का वीडियो, यूजर्स बोले- 'चल क्या रहा है'

    खबरें और भी

    क्या वीगन या वेजिटेरियन हैं मलाइका अरोड़ा?

    मलाइका अरोड़ा ने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह वेजिटेरियन हैं। साल 2020 में मलाइका ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि अब वह अपनी वीगन जर्नी शुरू कर रही हैं। उन्होंने ऑर्गेनिक फूड्स को प्रमोट भी किया था। बता दें कि मलाइका पेटा इंडिया अभियान का चेहरा भी रह चुकी हैं। वीगन की घोषणा के बाद मलाइका के नॉनवेज वाले वीडियो ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

    इस विवाद के बाद अभी तक मलाइका अरोड़ा ने इस पर कोई बयान या फिर सफाई नहीं दी है।

    यह भी पढ़ें- Malaika-Arjun Breakup: दो महीने पहले अलग हो चुके हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर! क्या इस वजह से किया ब्रेकअप?