यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Malaika Arora ने अर्जुन कपूर से तोड़े सारे रिश्ते? ब्रेकअप की अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर किया ये काम
Arjun Kapoor-Malaika Arora Breakup Rumours मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर बी टाउन के गलियारों से इन दिनों अच्छी खबर नहीं आ रही है। उनके रिलेशन म ...और पढ़ें

HighLights
- मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप के हैं चर्चे
- दोनों में से किसी ने नहीं दिया है ऑफिशियल स्टेटमेंट
- रूमर्स के बीच मलाइका ने किया कपूर फैमिली को अनफॉलो
नई दिल्ली, जेएनएन। Arjun Kapoor-Malaika Arora Breakup Rumours: फिल्मी गलियारों से इन दिनों अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को लेकर अच्छी खबर नहीं आ रही है। सोशल मीडिया पर उनके ब्रेकअप की चर्चा तेज है। हालांकि, दोनों ने आधिकारिक तौर पर इस पर कुछ नहीं कहा। इस बीच मलाइका ने अपनी प्रोफाइल पर कुछ ऐसा किया है, जिससे इन अफवाहों को तूल मिलती नजर आ रही है।
मलाइका ने किया अनफॉलो
मलाइका और अर्जुन कपूर पिछले कई समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों वेकेशन्स से लेकर कई इवेंट्स तक में साथ देखे गए हैं। इनके रिलेशन को पांच साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। दोनों की शादी की खबरें तक सामने आ चुकी हैं। फैंस को अर्जुन और मलाइका को साथ में देखना पसंद है। लेकिन अब इनके बीच कुछ ठीक नहीं होने की खबरों ने तूल पकड़ ली है। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की फैमिली को अनफॉलो कर दिया है।
फॉलोअर्स लिस्ट से बाहर हुए ये लोग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका ने अर्जुन कपूर की बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। अंशुला और बोनी कपूर भी उनके फॉलोअर्स की लिस्ट में नहीं हैं। मलाइका, कुशा कपिला को भी फॉलो नहीं करतीं, जिनसे अर्जुन कपूर के अफेयर की चर्चाएं हैं। हालांकि, 'छैया-छैया' डांसर अर्जुन कपूर को अब भी फॉलो करती हैं।

.jpg)
अफेयर की खबरों पर क्या कहा था कुशा कपिला ने?
हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला (Kusha Kapila) ने अर्जुन कपूर संग उनके अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा था, ''रोज खुद के बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे खुद का फॉर्मल इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा। हर समय मैं खुद के बारे में बकवास बातें सुनती हूं। बस मेरी मम्मी ये सब न पढ़ लें। उनकी सोशल लाइफ डिस्टर्ब हो जाएगी।''