Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Malaika Arora को सेल्फी के लिए लोगों ने घेरा, असहज एक्ट्रेस को कहना पड़ा, "आराम से", देखें वायरल वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 16 Mar 2023 07:28 PM (IST)

    Malaika Arora Mobbed Video मलाइका अरोड़ा की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। अब उनका एक वीडियो सोशल मीड ...और पढ़ें

    Malaika Arora Mobbed Video: मलाइका अरोड़ा फिल्म एक्ट्रेस है।
    Malaika Arora Mobbed Video: मलाइका अरोड़ा फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Malaika Arora Mobbed Video: मलाइका अरोड़ा को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस अवसर पर कई फैंस ने उन्हें घेर लिया था। वे उनके साथ सेल्फी लेना चाहते थे। इसी दौरान एक फैन उनके बेहद करीब आ गया। इसे देखकर मलाइका अरोड़ा असहज हो गई। इसके बाद उन्होंने फैंस से कहा कि वह उनके साथ आराम से पेश आए। 

    मलाइका अरोड़ा को गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया

    मलाइका अरोड़ा को गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इसी दौरान अचानक एक फैन उनसे सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़ आया। इसे देखकर मलाइका अरोड़ा चौंक गई और उन्होंने कहा, 'आराम से।'

    RRR ने जापान में कमाई के मामले में रचा नया इतिहास, 20वें सप्ताह में किया 80 करोड़ रुपये का कारोबार

    मलाइका अरोड़ा का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है

    मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक लेदर जैकेट पहन रखा था। इसके अलावा उन्होंने चश्मा भी पहन रखा था। उनके आसपास फैंस जमा हो गए थे। मलाइका अरोड़ा ने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई है। बात तब बिगड़ गई, जब सभी ओर से उन्हें घेर लिया गया और वह आगे नहीं बढ़ पा रही थी। मलाइका अरोड़ा का वीडियो एक पैपराजी अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्हें आगे बढ़ने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है।

    Kangana Ranaut के घर में ट्रेसपासर्स को गोली मारने का साइन बोर्ड, वायरल हुआ वीडियो

    View this post on Instagram

    A post shared by DIVA YOGA (@thedivayoga)

    मलाइका अरोड़ा के चेहरे पर डर भी नजर आ रहा है

    मलाइका अरोड़ा इसके बाद फैंस से कहती हैं, 'आराम से।' उनके चेहरे पर डर का भाव भी नजर आ रहा है। वीडियो पर एक फैन ने लिखा है, 'यह बहुत डरावना हो जाता है जब कोई आपकी व्यक्तिगत स्पेस में एंट्री करता है।' एक ने लिखा है, 'मैं जानना चाहता हूं कि एक सेल्फी से आपके जीवन में क्या बदलता है।' एक ने लिखा है, 'लोग पागल हो गए क्या? कुछ तो डीसेंसी मेंटेन करनी चाहिए।' एक ने लिखा है, 'चार आदमियों ने घेर रखा है उसे। बहुत नजदीक है, उनकी जगह में होती तो डर जाती।' मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। दोनों जल्दी शादी करने वाले हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by DIVA YOGA (@thedivayoga)

    खबरें और भी