विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

33 साल के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड संग 53 साल की Malaika Arora का नैन-मटक्का, कृतिका-गौरव की पार्टी में चली ये चाल

Published: Fri, 13 Mar 2026 03:22 PM (IST)

53 साल की मलाइका अरोड़ा लगातार अपने लव रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों उनका नाम 20 ...और पढ़ें

पैपराजी के साथ लुक्का-छुप्पी खेलते दिखे मलाइका-हर्ष/ फोटो- Instagram

पैपराजी के साथ लुक्का-छुप्पी खेलते दिखे मलाइका-हर्ष/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी हमेशा लाइमलाइट में रही है। चाहे अरबाज खान से 17 साल की शादी के बाद उनका तलाक हो या फिर अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप, उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है।

इन दिनों 53 साल की मलाइका, 33 साल के बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वे अपने कथित बॉयफ्रेंड को लेकर मीडिया के साथ 'आंख-मिचौली' खेलती नजर आईं।

गौरव कपूर-कृतिका कामरा की आफ्टर पार्टी में पहुंची थीं मलाइका

'टाइम्स नाउ' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में मलाइका अरोड़ा, गौरव कपूर और कृतिका कामरा की रिसेप्शन पार्टी अटेंड करने पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ बिजनेसमैन हर्ष मेहता भी मौजूद थे। हालांकि, मलाइका और हर्ष इस दौरान मीडिया से 'लुका-छिपी' खेलते नजर आए।

यह भी पढ़ें- 'मैं उन्हें मॉडलिंग के दिनों से....'Malaika Arora के साथ डेटिंग रूमर्स पर सोराब ने तोड़ी चुप्पी, वायरल हुईं कोजी तस्वीरें

मलाइका अरोड़ा ने अपने इस रिश्ते को अभी तक आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। ऐसे में एक ही समय पर पहुंचने के बावजूद, हर्ष मेहता ने रिसेप्शन में पैपराजी को नजरअंदाज करते हुए बैक गेट से एंट्री ली। वहीं, मलाइका सिल्वर बॉडीकॉन ड्रेस में मीडिया कैमरों के लिए पोज करती हुई दिखाई दीं। इंस्टाग्राम पेज पर इंस्टेंट बॉलीवुड ने दोनों की सेम टाइम पर एंट्री की एक वीडियो भी शेयर की है, जिस पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

कॉन्सर्ट में एक-दूसरे के साथ एन्जॉय करते दिखे थे मलाइका-हर्ष

मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता के डेटिंग रूमर्स (Rumours) पहली बार तब उड़े, जब ये दोनों 29 अक्टूबर को मुंबई के एक कॉन्सर्ट में साथ दिखाई दिए थे। दोनों की केमिस्ट्री ने उस समय सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उसके बाद से ही यह कपल कई मौकों पर साथ स्पॉट हो चुका है। 

malaika harsh

कुछ समय पहले ही मलाइका अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ रोम में वेकेशन मनाती भी दिखाई दी थीं। आपको बता दें कि अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। हालांकि, साल 2024 में यह कपल एक-दूसरे से अलग हो गया, जिसका अंदाजा फैंस को तब हुआ, जब 'सिंघम अगेन' के इवेंट के दौरान उन्होंने खुद को सिंगल बताया था। 

यह भी पढ़ें- कौन हैं 'राजमा-चावल ब्वॉय' Sorab Bedi? वायरल हो रही हैं मलाइका अरोड़ा संग कोजी तस्वीर