विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब Mallika Sherawat ने बुजुर्ग एक्टर को किया था लिपलॉक, सीन को लेकर मच गया था हाहाकार

Published: Thu, 05 Jun 2025 12:42 PM (IST)

Mallika Sherawat वो एक्ट्रेस हैं जिन्होंने एक समय पर हिंदी सिनेमा में अपनी हॉटनेस से सनसनी मचा दी थी। बोल्डनेस ...और पढ़ें

मल्लिका शेरावत का विवादित किस (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
मल्लिका शेरावत का विवादित किस (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. मल्लिका शेरावत का विवादित सीन
  2. इस बुजुर्ग एक्टर को किया था किस
  3. इस फिल्म से जुड़ा हुआ है किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता इमरान हाशमी के साथ फिल्म मर्डर में इंटीमेट सीन देकर सनसनी मचाने वालीं मल्लिका शेरावत को भला कौन भूल सकता है। अपनी हॉटनेस और कमाल की खूबसूरती के दम पर मल्लिका (Mallika Sherawat Hotness) इन फिल्म जगत में खास पहचान बनाई है। सिर्फ मर्डर ही नहीं बल्कि कई ऐसी फिल्में रहीं, जिनमें उनका हॉट अवतार देखने को मिला। 

इस दौरान मल्लिका शेरावत की एक फिल्म ऐसी भी रही, जिसमें उन्होंने एक बुजुर्ग एक्टर संग रोमांस फरमाया था। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने उस अभिनेता को ऑनस्क्रीन लिपलॉक भी दिया, जिसको लेकर बाद में काफी विवाद भी हुआ। आइए जानते हैं कि वो कलाकार कौन सा था और किस मूवी से जुड़ा वो किस्सा है।

मल्लिका शेरावत का विवादित किस

बी टाउन की सबसे हॉटेस्ट एक्ट्रेस में मल्लिका शेरावत का नाम शामिल होता है। अपने दौर में उनसे ज्यादा बोल्ड सीन्स शायद ही किसी और अभिनेत्री ने दिए होंगे। 2015 में उनकी एक बहुचर्चित फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स रिलीज हुई थी, जिसको लेकर काफी बखेड़ा उड़ा हुआ था, उससे ज्यादा बवाल मूवी में मल्लिका और अभिनेता ओम पुरी के इंटीमेट सीन्स को लेकर मचा।

ये भी पढ़ें- Rekha ने इस स्टार किड को होंठों पर गलती से कर लिया था किस, उम्र में 19 साल छोटा है एक्टर

फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

दरअसल डर्टी पॉलिटिक्स में एक चल दम गाना दिखाया गया, जो मल्लिका शेरावत और ओम पुरी पर फिल्माया गया। इस गीत में इन दोनों ने भर-भर के हॉट सीन्स दिए। इस दौरान दोनों के बीच में लिपलॉप सीन भी दिखाया गया है, जिसको लेकर बाद में काफी विवाद हुआ। 

फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

उम्र में खुद से काफी बड़े ओम पुरी के साथ इस तरह से सीन फिल्माने के लिए वजह से मल्लिका को काफी ट्रोल भी किया गया। जबकि सीनियर एक्टर होने के नाते ओम की भी खूब आलोचना हुई। सिर्फ हॉट सीन ही नहीं बल्कि वल्गर कंटेंट की वजह से डर्टी पॉलिटिक्स को बैन करने की मांग भी उठी थी। 

इन मूवीज के लिए फेमस हैं मल्लिका

बीते साल विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म के जरिए मल्लिका शेरावत ने बतौर एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा में वापसी की है। इससे पहले उन्होंने अपने करियर में कई शानदार मूवीज में काम किया, जिनके नाम इस प्रकार हैं- 

  • ख्वाहिश

  • मर्डर

  • प्यार के साइड इफ्केट्स 

  • शादी से पहले 

  • आपका सुरूर

  • वेलकम

सिर्फ हिंदी सिनेमा ही नहीं बल्कि मल्लिका ने साउथ, हॉलीवुड और चीन की फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। 

ये भी पढ़ें- 24 साल बड़ी Tabu के साथ किसिंग सीन शूट करने पर Ishaan Katter ने दिया रिएक्शन, बताया- कैसा था सेट पर माहौल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।