21 की उम्र में शादी और तलाक, नाम बदलकर ली बॉलीवुड में एंट्री; हरियाणा की छोरी कैसे बनी दिलों की 'मल्लिका'?
मल्लिका शेरावत इन दिनों ट्रेटर 2 में कई ऐसे खुलासे कर रही हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। हालांकि, एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें ऐसी हैं, जो शायद अभी तक उनके चाहने वालों को नहीं पता होगी।

मल्लिका शेरावत ने क्यों तोड़ी थी अपनी शादी/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मल्लिका शेरावत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम हैं, जिन्हें अपनी बोल्ड च्वाइस के लिए जाना जाता है। फैशन हो या फिर फिल्में उन्होंने हमेशा वो रास्ता चुना, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में छाई रहीं। ये सब जानते हैं कि मल्लिका शेरावत का असली नाम 'रीमा लांबा' है, जो हरियाणा हिसार जिले के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखती हैं।
'मर्डर' गर्ल बनकर छाईं मल्लिका शेरावत की बॉलीवुड जर्नी से तो हम सब वाकिफ हैं, लेकिन फिल्मों में आने से पहले उनकी जिंदगी क्या थी, इसके बारे में कम ही लोगों को पता है। 21 साल की कम उम्र में शादी के बंधन में बंधी मल्लिका का लव मैरिज के बावजूद क्यों टूटा था रिश्ता, पढ़ें उनकी फिल्मों में आने से पहले की दिलचस्प कहानी।
21 साल की उम्र में लिया था बोल्ड फैसला
इन दिनों अमेजन प्राइम वीडियो के शो 'ट्रेटर-2' में नजर आ रहीं मल्लिका शेरावत अपने बोल्ड फैसलों के लिए जानी जाती हैं और ऐसा ही एक फैसला एक्ट्रेस ने अपने परिवार और ससुराल के खिलाफ जाकर लिया था। मल्लिका ने 21 साल की कम उम्र में पायलट करण सिंह गिल से शादी की थी। यह लव कम अरेंज मैरिज थी, जिसमें दोनों के परिवारवाले शामिल हुए थे। हालांकि, उनकी यह शादी लंबे समय तक नहीं चली।
साल 2009 में स्टारडस्ट मैगजीन ने जब मल्लिका शेरावत के अंकल सुशील लांबा से करण और मल्लिका का रिश्ता टूटने के बारे में पूछा था, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा था, "दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और उसके बाद उन्होंने जल्द ही शादी कर ली। मल्लिका हमेशा अमीर बनना चाहती थीं और फेमस होना चाहती थीं। उन्होंने गिल से शादी की, क्योंकि वह उनसे प्यार करती थीं, लेकिन शायद मैरिज उनके लिए नहीं थी। इसलिए उन्होंने शादी तोड़कर स्वतंत्रता से जीने का फैसला लिया।"

ससुराल और मां-बाप थे फैसले के खिलाफ
सुशील लांबा ने आगे बताया, "मल्लिका के माता-पिता के साथ-साथ उनके ससुराल वाले दोनों ही उनके इस फैसले के खिलाफ थे, ऐसे में उनके बीच झगड़ा हुआ। जितना हमें पता है कि उनके सास-ससुर लड़की को फिल्मों में नहीं भेजना चाहते थे और वह मल्लिका की पार्टीज और नाइट आउट के खिलाफ थे। यही वजह थी कि रीमा (मल्लिका शेरावत) और करण के बीच प्रॉब्लम बढ़ते गई और इस कारण ही दोनों अलग हो गए।"
मल्लिका शेरावत की एक्स सास ने भी अपनी पूर्व बहू के डिसीजन पर बात करते हुए कहा था कि वह किसी मल्लिका शेरावत को नहीं जानते, उन्हें सिर्फ रीमा लांबा के बारे में पता है। उन्होंने कहा, "वह हमारी बहू थी और हम उससे बहुत प्यार करते थे, लेकिन जो हमारी उम्मीद थी, उससे उनके सपने कुछ अलग थे। वह ग्लैमर इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहती थी।"

तलाक के बाद मल्लिका ने नहीं की शादी
एक तरफ जहां मल्लिका शेरावत ने करण से अलग होने के बाद कभी शादी नहीं की, तो वहीं दूसरे तरफ गिल ने प्यार को दूसरा मौका दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो करण ने दोबारा शादी की और मल्लिका के साथ अपने रिश्ते को पास्ट में ही रखा। मल्लिका के करियर की बात करें तो वह इन दिनों रियलिटी शो 'ट्रेटर-2' में अपने बयानों को लेकर खूब चर्चा बटोर रही हैं।

