64 साल के Tom Cruise की क्रश हैं Mallika Sherawat, ट्रेटर 2 में 'मर्डर' गर्ल के खुलासे ने मचाई सनसनी
मल्लिका शेरावत ने हाल ही में टॉम क्रूज से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स का दिमाग चकरा गया।

मल्लिका शेरावत पर टॉम क्रूज को है क्रश/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। द ट्रेटर (Traitor 2) का सीजन 2 जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला है। यह शो भले ही झूठ, धोखे और शक पर आधारित हो, लेकिन मल्लिका शेरावत ने हाल ही में हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को लेकर एक ऐसा खुलासा किया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
मल्लिका शेरावत ने किया खुलासा
मल्लिका शेरावत से हाल ही में को-कंटेस्टेंट ने पूछा कि उन्हें किसी पर क्रश हुआ है, तो एक्ट्रेस ने ना में जवाब दिया और कहा, "सबको मेरे पर क्रश होता है।" हालांकि, मल्लिका यहीं पर नहीं रुकी, उन्होंने आगे कहा, "टॉम क्रूज को मेरे पर क्रश आया हुआ है आजकल, झूठ नहीं बोल रही हूं मैं, मेरा फोन होता तो तुम सबको वीडियो दिखाती।"
Tom Cruise having a crush on Mallika Shera...What? 😭
by u/Pure_Taste7048 in TheTraitorsIndia
सोशल मीडिया पर शॉक्ड यूजर्स ने पूछे सवाल
मल्लिका शेरावत ने ये भी बताया कि वह लोग साथ में पार्टी किया करते थे। टॉम क्रूज को बॉलीवुड की 'जलेबी बाई' पर क्रश है, यह बात सुनकर सिर्फ उनके को-कंटेस्टेंट्स ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर यूजर्स भी काफी हैरान हो गए। एक यूजर ने लिखा, "मल्लिका जो बोल रही है वह सुनने में फनी लग रहा है, लेकिन वो जो बोल रही हैं, वह सच है।"
दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि मल्लिका शेरावत को उर्वशी रौतेला वाला सिंड्रोम हुआ है, कुछ भी बोलने का।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मैं मल्लिका की बातों पर पूरी तरह से यकीन कर सकता हूं, क्योंकि वो हमेशा से रियल रही हैं।"

कब से शुरू होगा ट्रेटर का नया सीजन?
करण जौहर की मेजबानी में बने शो 'ट्रेटर' के नए सीजन की बात करें तो इस बार रियलिटी सीरीज में और भी पॉलिटिक्स और ड्रामा देखने को मिलेगा। इस नए सीजन में मल्लिका शेरावत के अलावा मुनव्वर फारूकी, रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी, क्रिस्टल डिसूजा, रणवीर बरार, दलीप ताहिल, शालिनी पासी जैसे कंटेस्टेंट नजर आएंगे। ट्रेटर 2 अगस्त 13 से स्ट्रीम होगा। शो में इस बार ट्रेटर जीतेगा या इनोसेंट यह वक्त आने पर पता लगेगा।

