Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    The Traitors 2: श्वेता तिवारी से लेकर रिया चक्रवर्ती तक... करण के शो में ये 21 सितारे आएंगे नजर; होगा खूब हंगामा

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 08:00 AM (IST)

    करण जौहर का रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स सीजन 2' 13 अगस्त 2026 को 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के साथ वापसी कर रहा है। रिया चक्रवर्ती, रणवीर बरार, मल्लिका शेर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 (The Traitors 2) के कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ गई है। इस हाई-स्टेक्स रियलिटी शो में 21 सेलिब्रिटी हिस्सा लेंगे। 30 जुलाई 2026 को एक लाइव लॉन्च इवेंट के जरिए मेकर्स ने इसके ऑफिशियल कंटेस्टेंट्स की घोषणा की।

    कौन-कौन से कंटेस्टेंट इसका हिस्सा होंगे, आइए जानते हैं विस्तार से

    रिया चक्रवर्ती

    रिया चक्रवर्ती एक बॉलीवुड एक्ट्रेस, पॉडकास्टर और टेलीविजन पर्सनैलिटी हैं, जो 'मेरे डैड की मारुति', 'जलेबी' और 'चेहरे' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। वह MTV रोडीज़ में गैंग लीडर भी रह चुकी हैं।

    रणवीर बरार

    रणवीर बरार एक सेलिब्रिटी शेफ, रेस्टोरेंट के मालिक और टेलीविजन पर्सनैलिटी हैं। वे 'मास्टरशेफ इंडिया', 'द ग्रेट इंडियन रसोई' और 'राजा रसोई और अन्य कहानियां' जैसे मशहूर फूड शो को होस्ट करने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि उन्हें कुलीनरी रियलिटी शो में जज और होस्ट के तौर पर काफी पहचान मिली है। लेकिन 'द ट्रेटर्स 2' में एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होना उनके लिए एक अलग तरह का अनुभव है।

    मल्लिका शेरावत

    'मर्डर' और 'वेलकम' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत, 'ट्रेटर्स' सीजन 2 में भी नजर आएंगी।

    शाहनील गिल

    शाहनील गिल एक सोशल मीडिया पर्सनैलिटी और एंटरप्रेन्योर हैं, जिन्हें भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन के तौर पर ज्यादातर लोग जानते हैं। 'ट्रेटर्स 2' से शाहनील रियलिटी टेलीविज़न की दुनिया में कदम रखेंगी।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by FPJ Lifestyle (@fpjlifestyle)

    अभिषेक मल्हान

    अभिषेक मल्हान, जिन्हें 'फुकरा इंसान' के नाम से भी जाना जाता है, एक यूट्यूबर, कंटेंट क्रिएटर और एंटरप्रेन्योर हैं। उनके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं। वह 'बिग बॉस OTT 2' के रनर-अप रह चुके हैं। 'द ट्रेटर्स 2' उनका एक और बड़ा रियलिटी टीवी शो है।

    क्रिस्टल डिसूजा

    क्रिस्टल डिसूजा एक मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस हैं, जो 'एक हजारों में मेरी बहना है' और 'ब्रह्मराक्षस' जैसे शो के लिए जानी जाती हैं। हालांकि उन्होंने कई रियलिटी शो में गेस्ट के तौर पर हिस्सा लिया है और सेलिब्रिटी स्पेशल शो में भी काम किया है, लेकिन 'द ट्रेटर्स 2' उनके पहले फुल-फ्लेज्ड रियलिटी कॉम्पिटिशन शो में से एक है।

    मुनव्वर फारूकी

    मुनव्वर फारूकी एक मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं, जिन्हें अपने कॉमेडी स्पेशल और सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी से शोहरत मिली। उन्होंने 'लॉक अप' सीजन 1 जीता और बाद में 'बिग बॉस 17' के विजेता बने।

    शालिनी पासी

    शालिनी पासी एक आर्ट कलेक्टर, समाजसेवी और सोशलिट हैं, जो नेटफ्लिक्स के शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' से मशहूर हुईं। अब वह करण के शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आएंगी।

    हरमन सिंघा

    हरमन सिंघा एक एक्टर, राइटर और होस्ट हैं, जो 'द फैमिली मैन' और 'कॉल मी बे' जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं। 'द ट्रेटर्स 2' के साथ वह रियलिटी टीवी की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by prime video IN (@primevideoin)

    श्वेता तिवारी

    श्वेता तिवारी भारतीय टेलीविज़न की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्हें मुख्य रूप से 'कसौटी ज़िंदगी की' के लिए जाना जाता है। वह रियलिटी टीवी की भी अनुभवी कलाकार हैं; उन्होंने 'बिग बॉस 4' जीता है और 'खतरों के खिलाड़ी 11' में भी हिस्सा लिया है।

    साहिल सलाथिया

    साहिल सलाथिया एक अभिनेता और मॉडल हैं, जिन्हें 'P.O.W. – बंदी युद्ध के' और 'पानीपत' जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है। उन्होंने पहले 'द ट्रेटर्स' सीज़न 1 में हिस्सा लिया था और अब सीज़न 2 में इस गेम को दोबारा खेलने के लिए लौट रहे हैं।

    दलीप ताहिल

    दलीप ताहिल बॉलीवुड के एक अनुभवी अभिनेता हैं, जो 'बाज़ीगर', 'कयामत से कयामत तक', 'राजा' और 'रॉक ऑन' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

    प्रिशिता सिंह (प्रिश)

    प्रिशिता सिंह एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर हैं, जो अपने फ़ैशन, ब्यूटी और लाइफ़स्टाइल कंटेंट के लिए जानी जाती हैं।

    यह भी पढ़ें- The Traitors Season 2: करण जौहर के शो में सलमान खान की Ex भाभी की एंट्री, बिपाशा-मुस्कान को मिला ऑफर?

    यह भी पढ़ें- The Traitors: हिंदी के बाद साउथ में भी प्रसारित होगा 'द ट्रेटर्स', ये सुपरस्टार बना होस्ट