Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बैंगनी रंग, 765 ग्राम वजन...प्री मैच्योर पैदा हुई थीं मालती मैरी, प्रियंका चोपड़ा के पति Nick Jonas ने खोले राज

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 03:37 PM (IST)

    निक जोनस ने पहली बार अपनी बेटी मालती मैरी के जन्म के बारे में बात की। मालती प्री-मैच्योर पैदा हुई थी। उन्होंने बताया कि मालती का जन्म बहुत मुश्किल हाल ...और पढ़ें

    निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ (फोटो-इंस्टाग्राम)

    निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. सेरोगेसी के जरिए हुआ था मालती का जन्म

    2. 2018 में प्रियंका चोपड़ा से की थी शादी

    3. बैंगनी रंगी की पैदा हुई थीं मालती

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से शादी की है। इस वजह से उन्हें नेशनल जीजू भी कहा जाता है। ये लव बर्ड्स फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। इनकी एक बेटी है जिसका नाम मालती मैरी है। निक अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी के क्यूट वीडियोज शेयर करते रहते हैं।

    प्री-मैच्योर पैदा हुई थीं मालती मैरी

    अब पहली बार निक ने बेटी के जन्म पर बात की और इस बारे में बात करते हुए वो कई बार इमोशनल भी हो गए। निक ने बताया की प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती प्री-मैच्योर पैदा हुई थी। जे शेट्टी पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए निक ने कहा कि मालती का जन्म बहुत मुश्किल हालातों में हुआ। उसका वजन सिर्फ 1 पाउंड 11 औंस यानी 765 ग्राम था। जन्म के समय वो बैंगनी रंग की थी और उसे 6 ब्लड ट्रांसफ्यूजन लगे। कई हफ्तों तक एनआईसीयू में रखना पड़ा।

    Priyanka (32)

    यह भी पढ़ें- क्‍या Priyanka Chopra की 6 साल पुरानी इच्छा पूरी करने के चक्कर में झुक गए थे राजामौली? महेश बाबू ने चुकाई कीमत

    साढ़े तीन महीने अस्पतला में रहना पड़ा

    मैं और प्रियंका अस्पताल में उसकी देखभाल के लिए 12-12 घंटे शिफ्ट करते थे और ये करीब 3.5 महीने चला। ये कोरोना के समय की बात है। निक ने कहा कि मुझे अभी भी वहां की स्मेल याद है। मैं रोज वहां जाता था जो एक ही समय में सुकून देने वाली और परेशान करने वाली बात थी। मालती करीब साढ़े तीन महीने हर एक दिन लड़ती रही और फिर उसका वजन थोड़ा बहुत बढ़ने लगा। ब्लड ट्रांसफ्यूजन के बाद वो थोड़ी ठीक हुई और हम उसे घर ले आए।

    निक और प्रियंका ने साल 2018 में राजस्थान में हिंदू और क्रिश्चियन वेडिंग की। शादी के चार साल बाद जनवरी 2022 में उन्होंने अपनी पहली बेटी मालती का स्वागत किया।

    यह भी पढ़ें- 'जंगली बिल्ली' की फिर होगी फ्रेंचाइजी में वापसी, Don 3 और कृष 4 पर Priyanka Chopra ने दिया हिंट?

    खबरें और भी