Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Malvika Raaj Wedding: दुल्हन बनने जा रहीं 'कभी खुशी कभी गम' की Poo, शुरू हुई शादी की रस्में, देखें फोटोज

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 24 Nov 2023 11:02 PM (IST)

    Malvika Raaj Wedding कभी खुशी कभी गम की छोटी पूजा यानी मालविका राज अब जल्द ही दुल्हनिया बनने जा रही हैं। अभिनेत्री अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड प्रणव ब ...और पढ़ें

    मालविका राज के प्री-वेडिंग सेरेमनी की फोटोज हुईं वायरल। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    मालविका राज के प्री-वेडिंग सेरेमनी की फोटोज हुईं वायरल। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. जल्द दुल्हनिया बनेंगी कभी खुशी कभी गम की पू
    2. मालविका राज के प्री-वेडिंग सेरेमनी की फोटोज वायरल
    3. मालविका राज की इंगेजमेंट सेरेमनी की तस्वीरें वायरल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Malvika Raaj Wedding: वेडिंग सीजन शुरू हो गए हैं और अब फिल्मी सितारों के घर में भी शहनाई बजने वाली है। बी-टाउन की एक हीरोइन की तो शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री मालविका राज (Malvika Raaj) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। 

    'कभी खुशी कभी गम' (Kabhi Khushi Kabhie Gham) की छोटी 'पू' उर्फ पूजा का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं मालविका राज (Malvika Raaj) जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड प्रणव बग्गा (Pranav Bagga) के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। मालविका की शादी की रस्में हाल ही में शुरू हुईं।

    मालविका राज के प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू

    मालविका राज और प्रणव बग्गा की शादी की रस्में माता की चौकी के साथ शुरू हुआ। माता की चौकी से कपल का एक वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों रेड कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आए। वीडियो में होने वाले दूल्हा-दुल्हन को शादी से पहले मां दुर्गा का आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है।

    Malvika Raaj

    यह भी पढ़ें- Malvika Raaj ने अपनी शादी की तारीख पर तोड़ी चुप्पी, जानें कब और कहां फेरे लेंगी एक्ट्रेस

    मालविका राज की इंगेजमेंट सेरेमनी की फोटोज वायरल

    माता की चौकी के बाद मालविका राज और प्रणव बग्गा की सगाई सेरेमनी हुई। मुंबई में आयोजित हुए इस सगाई सेरेमनी में रवीना टंडन (Raveena Tandon) समेत कई सेलिब्रिटीज पहुंचे। सोशल मीडिया पर मालविका के सगाई फंक्शन की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।

    खबरें और भी

    Malvika Raaj

    मालविका राज का इंगेजमेंट लुक है खूबसूरत

    मालविका राज ने अपनी सगाई के मौके पर पर्पल कलर का लहंगा पहना था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ब्लू कलर के दुपट्टे से स्टाइल किया। मल्टी लेयर्ड ज्वेलरी, ईयररिंग्स और कंगन के साथ मालविका ने अपने लुक को कम्प्लीट किया। मैसी पोनीटेल और मिनिमल मेकअप में होने वाली दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, मालविका के दूल्हेराजा प्रणव बग्गा लाल कलर के कुर्ता और व्हाइट पायजामे में हैंडसम लग रहे थे। 

    Malvika Raaj Wedding

    Malvika Raaj Wedding

    यह भी पढ़ें- Malvika Raaj Engagement: 'कभी खुशी कभी गम' की Poo ने की सगाई, जानें- कौन हैं मालविका राज के होने वाले पति?