Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bramayugam Poster: 'ब्रह्मयुगम' में Mammootty का खतरनाक रूप देख डर जाएंगे आप, फिल्म के पोस्टर से मची खलबली

    Updated: Tue, 02 Jan 2024 03:03 PM (IST)

    Bramayugam Poster साउथ सिनेमा की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मयुगम इन दिनों चर्चा में है। इसकी वजह फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर है। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार ममूट ...और पढ़ें

    ब्रह्मयुगम में दिखा ममूटी का खतरनाक अवतार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    ब्रह्मयुगम में दिखा ममूटी का खतरनाक अवतार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. ब्रह्मयुगम का नया पोस्टर हुआ रिलीज
    2. फिल्म में ममूटी का खतरनाक है अवतार
    3. ब्रह्मयुगम के पोस्टर में ममूटी को पहचानना मुश्किल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bramayugam New Poster: आज कल दर्शकों पर साउथ फिल्मों का खुमार नेक्स्ट लेवल पर है। साल 2023 में रजनीकांत की जेलर से लेकर थलापति विजय की लियो तक कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। 2024 में कई मच अवेटेड आगामी फिल्में सुनामी लाने के लिए एकदम तैयार हैं, जिनमें से एक नाम फिल्म ब्रह्मयुगम (Bramayugam) का भी है।

    हाल ही में, कुछ महीने पहले ही मलयालम फिल्म ब्रह्मयुगम का एलान किया गया था। ममूटी (Mammootty) के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म ब्रह्मयुगम की अनाउंसमेंट की गई थी। साथ ही एक धमाकेदार पोस्टर भी जारी किया गया था। इस पोस्टर में हंसते हुए ममूटी बहुत ही खतरनाक लग रहे थे। पोस्टर भर ने दर्शकों के मन में फिल्म के लिए उत्साह जगा दी थी। नया पोस्टर इससे भी धांसू है।

    Bramayugam

    यह भी पढ़ें- Kaathal–The Core: इन देशों में बैन हुई ममूटी और ज्योतिका की फिल्म 'काथल', इस अहम मुद्दे पर आधारित है मूवी

    ब्रह्मयुगम का नया पोस्टर हुआ रिलीज

    1 जनवरी 2024 को ब्रह्मयुगम के नए पोस्टर के साथ साल की शुरुआत की गई। यह पोस्टर पहले से ज्यादा खतरनाक और शानदार था। मेकर्स द्वारा जारी किए गए इस पोस्टर में ममूटी का एक अलग अवतार देखने को मिल रहा है। इस पोस्टर में ममूटी को पहचानना मुश्किल है। उनका खतरनाक अवतार किसी के भी रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Mammootty (@mammootty)

    ब्रह्मयुगम का ये लुक सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग 72 साल के ममूटी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। फिल्म का निर्देशन राहुल सदासिवन ने किया है, जबकि निर्माण चक्रवर्ती, रामचंद्र और एस. सशिकांत ने किया है।

    खबरें और भी

    ममूटी वर्क फ्रंट

    बात करें ममूटी के करियर की तो वह पिछले पांच दशक से सिनेमा में एक्टिव हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1971 में फिल्म कालचक्रम में नजर आए थे। अपने पांच दशक के करियर में ममूटी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। ममूटी की तरह उनके बेटे दुलकर सलमान भी सिनेमा में अपने अभिनय का जादू चला रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- दुलकर सलमान ने पत्नी अमल के साथ शेयर की ये फोटो, मृणाल ठाकुर के इस कमेंट ने लूट ली महफिल