Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2016 ड्रग्स केस में Salman Khan की हीरोइन को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दिया FIR रद्द करने का आदेश

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 09:55 PM (IST)

    सलमान खान (Salman Khan) और अक्षय कुमार जैसे कई अभिनेताओं के साथ 90 के दशक में कई मूवीज में नजर आने वालीं एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) को भल ...और पढ़ें

    सलमान खान और ममता कुलकर्णी (Photo Credit-X)
    सलमान खान और ममता कुलकर्णी (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. ड्रग्स केस को लेकर चर्चा में रहीं ममता कुलकर्णी
    2. बॉम्बे हाई कोर्ट की तरफ से एक्ट्रेस को मिली राहत
    3. सलमान खान के साथ इस मूवी में आईं नजर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की करण अर्जुन और आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म बाजी में नजर आने वालीं एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी  (Mamta Kulkarni) 90 के दशक की सबसे सफल अदाकाराओं में शुमार रहीं। लेकिन साल 2016 के ड्रग्स केस की वजह से एक्ट्रेस के जीवन पर बड़ा ग्रहण लगा। इस मामले को लेकर हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई हुई है और उच्च न्यायालय की तरफ से फैसला ममता के हित में आया है। 

    जस्टिस भारती डांगरे और मंजूषा देशपांडे की खंडपीठ द्वारा पारित आदेश में इस केस में अभिनेत्री के खिलाफ दर्ज एफआईआर (FIR) को रद्द करने को लेकर फरमान जारी किया गया है।

    ड्रग्स केस में ममता की मुश्किलें हुईं कम

    90 के दशक की दिग्गज एक्ट्रेस में शुमार ममता कुलकर्णी के खिलाफ 2016 में NDCP यानी नारकोटिक ड्रग्स एंड साइक्रोटोपिक सब्सटेंस की तरफ से ड्रग्स केस को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस एफआईआर को रद्द करने को लेकर कोर्ट बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिस पर बीते 22 जुलाई सुनवाई के दौरान एक आदेश पारित किया था, जिसकी कॉपी बुधवार को सामने आई। समाचार एजेंसी पीटीआई की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है। 

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 में आएगी ये विवादित एक्ट्रेस, टॉपलेस फोटोशूट से योगिनी बनने तक कॉन्ट्रोवर्सी से रहा है खास नाता!

    कोर्ट का मानना है कि ममता के खिलाफ एकजुट की गई सामग्री से ये आकलन नहीं लगाया जा सकता है कि वह अपराधी हैं। ऐसे में अपने आदेश में कोर्ट ने अभिनेत्री के नाम पर दर्ज एफआईआर को रद्द करने को लेकर कहा है। बता दें कि अपनी याचिका में ममता कुलकर्णी ने ये दावा किया था कि इस प्रकरण में उन्हें फंसाया जा रहा है। 

    ममता कुलकर्णी की टॉप मूवीज

    फिल्म मेरा दिल तेरे लिए के जरिए ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 2003 तक बतौर एक्ट्रेस इंडस्ट्री में एक्टिव रही थीं। इस दौरान उन्होंने आंदोलन, क्रांतिवीर, किस्मत, पुलिसवाला गुंडा, सबसे बड़ा खिलाड़ी और नसीब जैसी कई शानदार मूवीज में काम किया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- कभी अपनी एक अदा से ममता कुलकर्णी फैंस के दिलों पर गिराती थीं बिजलियां, लेटेस्ट तस्वीर में पहचानना होगा मुश्किल