Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 में आएगी ये विवादित एक्ट्रेस, टॉपलेस फोटोशूट से योगिनी बनने तक कॉन्ट्रोवर्सी से रहा है खास नाता!

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 02:08 PM (IST)

    Salman Khan Show Bigg Boss 17 टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 17 लगातार चर्चा में बना हुआ है। सलमान खान हाल ही में शो का प्रोमो लेकर आए थे। जिसमें उन्होंने ...और पढ़ें

    सलमान खान शो बिग बॉस 17, (Instagram Image)
    सलमान खान शो बिग बॉस 17, (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salman Khan Show Bigg Boss 17: सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ने सीजन 17 के साथ तैयार है। हाल ही में शो के प्रीमियर की घोषणा की गई थी। इस बीच शो का हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर अपडेट आ रही है। अब बॉलीवुड की सबसे विवादित कंटेस्टेंट के शामिल होने की खबर आई है।

    बिग बॉस अपने शो में सबसे विवादित कंटेस्टेंट्स लाने के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड से अब तक पूजा भट्ट, मोनिका बेदी, कोएना मित्रा, तनिषा मुखर्जी, शमिता शेट्टी, रिमी सेन और मिनिषा लांबा जैसी फेमस एक्ट्रेसेस शामिल हो चुकी है। बिग बॉस को लेकर अब जिस बॉलीवुड अदाकारा को लेकर खबर आई है, वो विवादों में इन सब को पीछे छोड़ती हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: इस बार कंटेस्टेंट्स को सोने के लिए बिस्तर तक नहीं होगा नसीब, सोच से भी परे है बिग बॉस 17 की थीम!

    किस एक्ट्रेस की हुई एंट्री ?

    बिग बॉस 17 को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, शो में एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी शामिल हो सकती हैं। बिग बॉस से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले एक फैन पेज की रिपोर्ट के अनुसार, ममता कुलकर्णी कुछ कानूनी विवादों में उलझी हुई हैं। अगर इन मामलों से एक्ट्रेस निपटारा कर पाईं तो वो बिग बॉस के साथ कमबैक करेंगी। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी कोई घोषणा नहीं की गई है।

    ममता कुलकर्णी के विवाद

    ममता कुलकर्णी फिल्म इंडस्ट्री का ऐसा नाम है, जो अपने काम से ज्यादा विवादों के लिए चर्चा में रही हैं। एक्ट्रेस ने 90 के दशक में टॉपलेस फोटोशूट कराकर सबसे पहले बखेड़ा किया था। इसके अलावा वो अपने विवादित बयानों के लिए भी चर्चा में रह चुकी है। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही थीं। ममता कुलकर्णी ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया, लेकिन 2003 में उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और योगिनी बन गईं। उन्होंने अपने योगिनी लाइफ को लेकर एक किताब भी लिखी थी।

    खबरें और भी

    सलमान के साथ होगा रियूनियन

    ममता कुलकर्णी ने सलमान खान के साथ फिल्म करण- अर्जुन में काम किया था, जो ब्लॉकबस्टर रही थी। अब अगर एक्ट्रेस बिग बॉस 17 में हिस्सा लेती हैं, तो ये दोनों का रियूनियन भी होगा।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में शामिल होगा ये यूट्यूबर, पॉपुलैरिटी में एल्विश और अभिषेक को भी देते हैं मात?