Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Man VS Wild में प्रियंका चोपड़ा जोनास और विराट कोहली को लाने का बेयर ग्रिल कर रहे हैं प्रयास

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Tue, 06 Jun 2023 04:43 PM (IST)

    Man VS Wild Bear Grylls बेयर ग्रिल प्रियंका चोपड़ा जोनास और विराट कोहली को मैन वर्सेस वाइल्ड में लाने का प्रयास कर रहे है। इन दोनों से बातचीत भी शुरू ...और पढ़ें

    Man VS Wild Bear Grylls, priyanka chopra jonas
    Man VS Wild Bear Grylls, priyanka chopra jonas

    नई दिल्ली, जेएनएन। Man VS Wild Bear Grylls: बेयर ग्रिल प्रियंका चोपड़ा जोनास और विराट कोहली से सर्वाइवल शो मैन वर्सेस वाइल्ड के लिए बातचीत कर रहे हैं। गौरतलब है कि ब्रिटिश सर्वाइवल एक्सपर्ट बेयर गिल को कई बार भारतीय कलाकारों के साथ एडवेंचर शो करते हुए देखा गया है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रजनीकांत, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह को अपने शो पर लाने में सफल रहे हैं।

    बेयर ग्रिल मैन वर्सेस वाइल्ड के एपिसोड में किसे लाना चाहते हैं?

    अब खबर आई है कि बेयर ग्रिल विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा जोनास को मैन वर्सेस वाइल्ड के एपिसोड में लाना चाहते हैं। इस बातचीत में इस बात का भी खुलासा हुआ कि विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा से उनकी बातचीत चल रही है। उन्होंने जानकारी दी कि उन्हें आशा है कि सब कुछ प्लान के अनुसार होगा और चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

    प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कहां कर रही हैं काम?

    गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के अलावा बॉलीवुड में भी सक्रिय है। वहीं, विराट कोहली भारतीय क्रिकेटर है। दोनों की फैंस के बीच काफी अधिक लोकप्रियता है। दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है। वहीं, दोनों की विदेशों में भी अच्छी खासी-पकड़ है। शो में सभी अपनी कहानियां बताते हैं। इसमें उनके संघर्ष के दिनों को याद किया जाता है।

    बेयर ग्रिल्स के मैन वर्सेस वाइल्ड को लेकर क्या खबरें हैं?

    बेयर ग्रिल्स ने इस बात की जानकारी दी कि वह जल्द भारत आने वाले हैं। हालांकि, उन्होंने इस प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी देने से इनकार कर दिया। प्रियंका चोपड़ा जोनास जहां हाल ही में सिटाडेल नामक वेब सीरीज में नजर आई थी। वहीं, उन्होंने परिणीति चोपड़ा की सगाई में भी भाग लिया था।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    विराट कोहली आईपीएल 2023 में किस टीम को ओर से खेलते नजर आए थे?

    इसके अलावा, विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की ओर से खेलते नजर आए थे। इसके अलावा उन्हें हाल ही में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक कार्यक्रम में भाग लेते देखा गया था। दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी कर ली है। दोनों को एक बेटी भी है। दोनों का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।