यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Manish Malhotra ने फिर दिखाई अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग वेन्यू की झलक, दूसरे दिन कुछ ऐसा दिखा नजारा
बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन का हिस्सा बने हैं। वह समय-समय पर फैंस के साथ इस ग्रैंड इवेंट की झलक शेयर कर रहे ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी एनकॉर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से जुलाई में शादी करने वाले हैं। दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन फिलहाल गुजरात के जामनगर में चल रहे हैं। 1 मार्च से शुरू हुए प्री वेडिंग फंक्शन का आज 3 मार्च को आखिरी दिन है।
इस ग्रैंड इवेंट के लिए लगभग पूरे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, बिजनेस और खेल जगत की मशहूर हस्तियां जामनगर पहुंच चुकी हैं। वहीं, अब मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हाल ही में इस सेलिब्रेशन और वेन्यू की नई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं।
यह भी पढ़ें: Anant Radhika Pre Wedding: नीता अंबानी ने Diljit Dosanjh से गुजराती में पूछे सवाल, सिंगर ने दिए ये जवाब
शानदार फंक्शन की तस्वीरें की शेयर
मनीष मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अनंत-राधिका के प्री वेडिंग वेन्यू से नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में इवेंट का रॉयल लुक देखने को मिल रहा है। फैशन डिजाइनर ने दूसरे दिन की थीम की कुछ झलकियां फैंस को दिखाई हैं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह मेला रूज है'।
View this post on Instagram
मनीष मल्होत्रा ने जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें दीवारों के भव्य डिजाइन, फूलों की बेहतरीन सजावट, फैंसी बड़े-बड़े झूमर और रोशनी के साथ सामने के गेट को भी दिखाया गया है। इससे पहले भी मनीष ने इवेंट की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने आलीशान टैंट हाउस के अंदर बनी दीवारों की पेंटिंग फैंस को दिखाई थी। साथ ही वहां के गेट से लेकर हर तरफ जंगल फीवर थीम देखने को मिली।
खबरें और भी
दूसरे दिन स्टार्स ने किया था डांस
अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में दूसरे दिन बॉलीवुड सितारों का डांस देखने को मिला। पहले दिन रिहाना का परफॉर्मेंस हुआ, तो दूसरे दिन दिलजीत ने रौनक लगाई। साथ ही शाह रुख खान, सलमान खान, करीना कपूर, आमिर खान, सैफ अली खान, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर समेत कई सेलेब्स ने डांस किया।