विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाह रुख खान से लेकर Salman Khan तक, मनीषा कोइराला ने ठुकराया था इन सुपरहिट मूवीज का ऑफर

Published: Sat, 18 May 2024 02:19 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2024 02:21 PM (IST)

निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में कमाल की अदाकारी से फैंस का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस मनीषा ...और पढ़ें

मनीषा कोइराला ने नहीं की सलमान खान की ये फिल्म (Photo Credit-X)
मनीषा कोइराला ने नहीं की सलमान खान की ये फिल्म (Photo Credit-X)

HighLights

  1. वेब सीरीज हीरामंडी को लेकर चर्चा में मनीषा कोइराला
  2. सलमान और शाह रुख की इन मूवीज को कहा था नो
  3. इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस मनीषा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर निर्देशक संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज हीरामंडी- द डायमंड बाजार (Heeramandi) को रिलीज किया गया है। इस सीरीज में अभिनेत्री मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) ने मल्लिका जहां की भूमिका में हर किसी का दिल जीत लिया है। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने करियर के पीक पर मनीषा ने सलमान खान और शाह रुख खान की उन मूवीज के ऑफर को ठुकरा दिया था जो बाद में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थीं। आइए इस लेख में उन फिल्मों के नाम जानते हैं, जिन्हें मनीषा ने नो कह दिया था। 

जुबैदा (Zubaidaa)

करिश्मा कपूर, रेखा और मनोज बाजपेयी की फिल्म जुबैदा को साल 2001 में रिलीज किया गया था। ई टाइम्स की खबर के मुताबिक इस मूवी के लिए निर्देशक श्याम बेनेगल ने मनीषा कोइराला को ऑफर दिया था, लेकिन उनको फिल्म का किरदार ज्यादा खास नहीं लगा और बाद में वही रोल करिश्मा ने प्ले किया। 

ये भी पढ़ें- कैंसर के दौरान दोस्तों-रिश्तेदारों ने छोड़ दिया था Manisha Koirala का साथ, बुरा वक्त याद कर भावुक हुईं एक्ट्रेस

राजा हिंदुस्तानी (Raja Hindustani)

आमिर खान के फिल्मी करियर की सबसे शानदार फिल्म के बारे में जिक्र किया जाए तो राजा हिंदुस्तानी उनमें से एक है। इस मूवी में करिश्मा कपूर के किरदार के लिए मेकर्स ने मनीषा कोइराला से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए हामी नहीं भरी और बाद में राजा हिंदुस्तानी साल 1996 की सबसे सफल फिल्मों में शुमार हुई। 

दिल तो पागल है (Dil To Pagal Hai)

शाह रुख खान, करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित की क्लट फिल्म दिल तो पागल के लिए भी मनीषा कोइराला को अप्रोच किया था। फिल्म में निशा के किरदार के लिए उनके पास ऑफर आया था, लेकिन लव ट्रायंगल वाली इस मूवी की कहानी को सुने बिना ही उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था।

बीवी नं. 1 (Biwi No.1)

निर्देशक डेविड धवन की फिल्म बीवी नं. 1 सलमान खान और करिश्मा कपूर की सबसे बेहतरीन मूवीज में से एक मानी जाती है। फिल्म में पूजा का किरदार कई एक्ट्रेस को ऑफर हुआ था, जिनमें मनीषा कोइराला का नाम भी शामिल था।

मनीषा के अलाना ऐश्वर्या राय, जूही चावला और रवीना टंडन से भी इस किरदार के लिए मेकर्स ने चर्चा की थी। लेकिन अंत में बाजी करिश्मा ने मार ली थी।

ये भी पढ़ें- 'डिप्रेशन ने मुझे निगल लिया था', Heeramandi की शूटिंग के दौरान मनीषा कोइराला को होती थी ये दिक्कत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।