Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manmohan Singh के निधन से नम हुईं बॉलीवुड सितारों की आंखें, Sunny Deol से निमरत कौर तक ने किया भावुक पोस्ट

    Updated: Fri, 27 Dec 2024 08:19 AM (IST)

    देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Death) अब इस दुनिया में नहीं रहे। दिग्गज राजनेता ने 92 साल की उम्र में बीती रात को एम्स अस्पताल ...और पढ़ें

    मनमोहन सिंह के निधन पर छलका बॉलीवुड सितारों का दर्द। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    मनमोहन सिंह के निधन पर छलका बॉलीवुड सितारों का दर्द। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 92 साल के मनमोहन सिंह का निधन
    2. पूर्व PM के निधन पर बॉलीवुड में भी शोक
    3. सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर जताया दुख

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बीती शाम 26 दिसंबर को निधन हो गया। उम्र संबंधी बीमारियों के चलते अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली जिसकी पुष्टि एम्स अस्पताल के अधिकारियों ने स्टेटमेंट जारी कर की है। 

    मनमोहन सिंह के निधन की खबर से पूरे देश में शोक है। बॉलीवुड सितारे भी राजनेता के गुजर जाने से दुखी हैं। सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर मनमोहन सिंह को भावुक होकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    सनी देओल ने दी श्रद्धांजलि

    सनी देओल ने एक्स पर मनमोहन सिंह की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मैं डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बहुत दुखी हूं। वह एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने भारत के आर्थिक उदारीकरण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी बुद्धिमत्ता, ईमानदारी और राष्ट्र के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।"

    संजय दत्त हुए दुखी

    संजय दत्त ने एक्स पर भावुक होकर कहा, "डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से बहुत दुःखी हूं। भारत के लिए उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।"

    यह भी पढ़ें- Guru Randhawa को जब नहीं मिली थी Honey Singh के शो की टिकट, दूर से चेहरा देखकर लौटना पड़ा था वापिस

    निमरत कौर ने किया भावुक पोस्ट

    दसवीं एक्ट्रेस निमरत कौर ने लिखा, "एक विद्वान-राजनेता, भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता, उनकी अद्वितीय बुद्धि और विनम्रता ने हमारे राष्ट्र के ताने-बाने पर एक अमिट छाप छोड़ी है। डॉ. मनमोहन सिंह जी की आत्मा को शांति मिले। सतनाम वाहे गुरु।"

    दिशा पाटनी ने बयां किया दर्द

    कल्कि एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को बदल दिया। उनकी बुद्धिमत्ता और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। देश उन्हें बहुत याद करेगा। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।"

    रितेश देशमुख ने जताया शोक

    रितेश देशमुख ने लिखा, "आज हमने भारत के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्रियों में से एक को खो दिया है। वह व्यक्ति जिन्होंने भारत की आर्थिक वृद्धि को गति दी। वह गरिमा और विनम्रता का प्रतीक थे। हम हमेशा उनकी विरासत के कर्जदार रहेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले। धन्यवाद श्री मनमोहन सिंह जी।"

    इसके अलावा रणदीप हुड्डा, कपिल शर्मा और मनोज बाजपेयी समेत बॉलीवुड सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ये सिर्फ भाईजान ही कर सकते हैं! Salman khan के इस 8 साल के रिकॉर्ड को कोई सुपरस्टार नहीं दे पाया टक्कर