यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Guru Randhawa को जब नहीं मिली थी Honey Singh के शो की टिकट, दूर से चेहरा देखकर लौटना पड़ा था वापिस
गुरु रंधावा (Guru Randhawa) और हनी सिंह (Honey Singh) दोनों ने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। हाल ही में यो यो हनी सिंह फेमस डॉक्यूमेंट्री ...और पढ़ें

HighLights
- हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री में सुनाए गए कई रोचक किस्से
- हनी सिंह के बड़े फैन हैं गुरु रंधावा
- गुरु रंधावा ने शेयर किया एक रोचक किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) का नाम आते ही उनके पॉपुलर गानों का जिक्र जरूर होता है। साल 2012 में उन्होंने अपना पहला सॉन्ग गाया, लेकिन यह ज्यादा चला नहीं। गायक को पहचान उनके हिट सॉन्ग पटोला से मिली, जो साल 2015 में आया। इसके बाद उन्होंन अपने करियर में एक के बाद एक हिट गाने दिए। हालांकि, एक समय ऐसा था, जब गुरु रंधावा को हनी सिंह के शो की टिकट नहीं मिली थी। आइए इस रोचक किस्से के बारे में जानते हैं।
बॉलीवुड फिल्मों में भी हनी सिंह (Honey Singh) के गाने सुपरहिट साबित हुए हैं। हाल ही में उनकी डॉक्यूमेंट्री यो यो हनी सिंह फेमस (Yo Yo Honey Singh: Famous) नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसमें सिंगर और रैपर के करियर से जुड़े कई राज उन्होंने बताए हैं। बाइपोलर डिसऑर्डर से उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ा यह भी डॉक्यूमेंट्री में देखने को मिला। हालांकि, गुरु रंधावा के एक किस्से ने भी दर्शकों का खूब ध्यान आकर्षित किया।
गुरु रंधावा और हनी सिंह ने इस गाने में साथ किया काम
गुरु रंधावा अपने करियर में हाई रेटेड गबरू, लाहौर दी, तेनू सूट-सूट करदा, मून राइज, रात कमल है और बन जा मेरी रानी जैसे हिट गाने दे चुके हैं। उन्होंने हनी सिंह के साथ पहली बार डिजाइनर गाने में काम किया। सॉन्ग में स्क्रीन पर उनके साथ दिव्या खोसला कुमार नजर आईं। हनी और गुरु के फैंस ने गाने को खूब प्यार दिया। हनी सिंह का क्रेज लोगों के बीच एक समय काफी ज्यादा था, जब उनके ब्राउन रंग, अंग्रेजी बीट, देसी कलाकार, डोप शॉप और ब्लू आइज जैसे गानों पर खूब झूमते थे।
ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan के थप्पड़ से लेकर Bipolar disorder की बीमारी तक, Honey Singh की डॉक्यूमेंट्री देखने के 5 कारण
.jpg)
Photo Credit- Instagram
हनी सिंह के फैन रहे हैं गुरु रंधावा
मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री में बॉलीवुड से लेकर उनके कुछ दोस्त सिंगर के सीन्स दिखाए गए हैं। डिजाइन सॉन्ग से सेट से गुरु रंधावा ने हनी सिंह से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। सिंगर ने बताया कि कॉलेज के दिनों में वह हनी सिंह का कॉन्सर्ट देखने पहुंचे थे, लेकिन टिकट न मिलने के कारण उन्हें एंट्री नहीं मिली। इसके बावजूद भी गुरु दूर से ही हनी पाजी का चेहरा देखकर खुश हो गए थे।
खबरें और भी
गुरु रंधावा ने एक्टिंग में किया डेब्यू
साल 2024 में गुरु रंधावा ने कुछ खट्टा हो जाए से बतौर एक्टर बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की। इससे पहले वह कई फिल्मों के लिए गाने गा चुके हैं, लेकिन 'कुछ खट्टा हो जाए' से पहली बार वह बड़े पर्दे पर नजर आए। इसमें उनके साथ सई मांजरेकर ने अहम किरदार की भूमिका अदा की।