Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shah Rukh Khan के थप्पड़ से लेकर Bipolar disorder की बीमारी तक, Honey Singh की डॉक्यूमेंट्री देखने के 5 कारण

    Updated: Sat, 21 Dec 2024 06:10 PM (IST)

    OG रैपर हनी सिंह जहां-जहां जाते हैं विवाद उनके पीछे-पीछे चलता हैं। साल 2005 में उन्होंने अपने पहले गाने खड़के गिलासी के साथ ही धमाल मचा दिया था। साल 20 ...और पढ़ें

    इन पांच कारणों से देख सकते हैं यो यो हनी सिंह फेमस डॉक्यूमेंट्री/ फोटो- Instagram
    इन पांच कारणों से देख सकते हैं यो यो हनी सिंह फेमस डॉक्यूमेंट्री/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री में मिलेगा पूरा मसाला
    2. इन पांच कारणों की वजह से देख सकते हैं डॉक्यूमेंट्री
    3. यो यो हनी सिंह ने खोले जिंदगी के कई बड़े राज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब फैंस किसी सितारे को बेहद पसंद करते हैं, तो वह उसके बारे में गूगल (Google) करके अधिकतर चीजें उन्हें मालूम पड़ जाती हैं। हालांकि, कई चीजें हमारे पसंदीदा सिंगर और एक्टर की जिंदगी के बारे में ऐसी भी होती हैं, जो शायद हम जानना चाहते हैं, लेकिन वह हमें गूगल पर नहीं मिलती। इस कारण ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ओटीटी का चलन शुरू हुआ है, जहां दर्शकों को अपने फेवरेट की जिंदगी के उन पहलुओं के बारे में पता चलता है, जिससे वह बिल्कुल अनजान थे। 

    अब तक सलीम जावेद की एंग्री यंग मैन से लेकर नयनतारा और एस एस राजामौली जैसे कई कलाकारों की डॉक्यूमेंट्री हम देख चुके हैं। अब हाल ही में इंडिया के सबसे विवादित रैपर यो यो हनी सिंह की कहानी लोगों को डॉक्यूमेंट्री में देखने को मिल रही है। अगर आप अब भी इसे देखें या नहीं, इन दो माइंड में चल रहे हैं, तो चलिए हम आपको इसे क्यों आपको देखना चाहिए, उसके पांच कारण बता देते हैं। 

    हिरदेश सिंह कैसे बना यो-यो हनी सिंह? 

    रैपर के स्टेज नेम का चलन काफी पुराना है। करमपुरा में जन्मे हिरदेश को गाने का शौक अपनी मां से आया। जब हनी सिंह छोटे थे, तो उनकी मां किचन में किशोर कुमार के गाने गाया करती थीं। दिल्ली में रहने वाला हिरदेश सिंह कैसे बना हनी सिंह और किस गाने से बना वह फैंस का फेवरेट, उनके इस सफर को बड़ी ही खूबसूरती के साथ डॉक्यूमेंट्री में उतारा गया है। 

    Photo Credit- Instagram 

    हनी सिंह के किन गानों पर खड़ा हुआ था बवाल? 

    हनी सिंह ने कई ऐसे गाने गाए, जिन्हें ऑडियंस ने भले ही पसंद किया हो, लेकिन इसके बाद उन्हें कोर्ट-कचहरी तक जाना पड़ गया। कई सोशल एक्टिविस्ट ने रैपर पर महिलाओं को अपने गानों में ऑब्जेक्टिफाई करने का आरोप लगाया। उनके किन-किन गानों को लेकर बवाल मचा था, ये भी आपको इस डॉक्यूमेंट्री में पता चलेगा। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Honey Singh ने कहा- मुझे मरने के बाद यहां ले आना, रैपर ने बताई क्या है उनकी आखिरी इच्छा

    करियर के पीक पर अचानक क्यों गायब हुए थे हनी सिंह? 

    साल 2013 तक हनी सिंह का करियर एकदम उंचाई पर पहुंच चुका था। बॉलीवुड की लगभग हर फिल्म में उनका एक रैप होता ही होता था, लेकिन साल 2014 में जब शाह रुख खान और उनके बीच यूएस टूर के दौरान अनबन की खबरें आईं, उसी के बाद से वह कहीं गायब हो गए। उनको लेकर कई ऐसी अफवाहें उड़ीं की नशे की लत के कारण वह रिहेब सेंटर में थे। जब वह फाइनली मीडिया लाइमलाइट में दोबारा आए, तो उन्होंने इन सबके बारे में ज्यादा बात नहीं की, लेकिन अब डॉक्यूमेंट्री में ये बताया कि वह पिछले 9 साल कहां थे और उनके साथ क्या हुआ था। 

    Photo Credit- Instagram 

    शिकागो की वह रात क्यों कभी नहीं भूल पाए हनी सिंह?

    हनी सिंह ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में बताया कि जब वह शाह रुख खान के साथ अपने US टूर के लिए गए थे, तो अचानक ही उन्हें ऐसा लगने लगा कि कोई उन्हें मारना चाहता है। उन्हें बहुत अजीब फीलिंग आने लगी। शाह रुख खान ने उन्हें थप्पड़ मारा था या नहीं, ये तो उन्होंने डॉक्यूमेंट्री में बताया ही, लेकिन साथ ही शिकागो में 9 साल पहले क्यों उन्होंने अपने पूरे बाल ट्रिमर से उड़ा दिए थे और साथ ही क्यों अपने सिर पर बोतल मारी थी, ये भी बताया। 

    क्यों दोबारा हनी सिंह का करियर उसी ट्रैक पर नहीं लौट पाया? 

    हनी सिंह जब 9 साल बाद बायपोलर डिसॉर्डर की मेडिसिन लेकर उस पर काबू पाने में सफल हुए, तो उन्होंने दोबारा इंडस्ट्री में अपना दमदार कमबैक करना चाहा, लेकिन उसमें वह सफल नहीं हुए। वह एक के बाद एक गाने लेकर आए, लेकिन उसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। क्यों हनी सिंह की चमक फीकी पड़ रही है, इसके बारे में भी हनी सिंह ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में बताया है। 

    यह भी पढ़ें: Yo Yo Honey Singh Famous Review: करियर के पीक पर आकर कहां गायब हो गए थे रैपर? डॉक्यूमेंट्री में पता चला सच!