Governor Trailer: जब कंगाली की कगार पर था देश, गिरवी रखना पड़ा था सोना; मनोज की 'गवर्नर' का दमदार है ट्रेलर
Governor Trailer Out: मनोज वाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो 1990 के दशक के भारत के सबसे बड़े आर्थिक संकट को दर्शाता है। ...और पढ़ें

'गवर्नर' का ट्रेलर हुआ रिलीज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता मनोज वाजपेयी दर्शकों का दिल जीतने में कभी पीछे नहीं हटते हैं। पिछले काफी दिनों से अभिनेता की नई फिल्म गवर्नर को लेकर अपडेट्स सामने आ रहे थे। अब लीजिए आखिरकार फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है और ये ट्रेलर वाकई में बेहद दमदार है।
क्या है ट्रेलर में खास?
विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) की 'सनशाइन पिक्चर्स' के बैनर तले बनी फिल्म 'गवर्नर' (GOVERNOR) इतिहास के उन अनसुने और दबे हुए पन्नों को खोलने जा रही है, जिनके बारे में कभी चर्चा नहीं हुई। मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) के शानदार अभिनय से सजी इस फिल्म का ट्रेलर अब सामने आया है।
यह भी पढ़ें- OTT का 'फैमिली मैन' अब बनेगा बॉक्स ऑफिस का 'गवर्नर', नई फिल्म के साथ आ रहा 'एक्टिंग का किंग'; पोस्टर रिलीज
फिल्म का ट्रेलर भारत के आर्थिक इतिहास के उस सबसे बड़े और काले पन्ने को खोलता है, जब 1990 में हमारा देश कंगाली और बैंकरप्सी की कगार पर आ खड़ा हुआ था। गिरती अर्थव्यवस्था के चलते देश में मचे हाहाकार और सड़कों पर उतरी जनता के गुस्से को ट्रेलर में बखूबी दिखाया गया है।
इस महा-संकट के बीच, भारत को डूबने से बचाने के लिए एक ऐसा ऐतिहासिक कदम उठाना पड़ा जिसने सब कुछ बदल दिया। ट्रेलर देश के इस सबसे मुश्किल और चुनौतीपूर्ण दौर की हकीकत को बयां करता है। मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की कमाल की परफॉर्मेंस के साथ यह फिल्म बेहद प्रॉमिसिंग लग रही है।
खबरें और भी
दमदार है फिल्म की कहानी?
आपको बता दें कि गवर्नर की कहानी रियल लाइफ से इंस्पायर्ड है। आपको बता दें कि फिल्म 'गवर्नर' (Governor Trailer) सच्ची घटनाओं पर आधारित है और 1990 के दशक में भारत के सबसे बड़े आर्थिक संकट की कहानी को सामने लाती है। फिल्म की कहानी 90 के दशक में तबकी है, जब देश दिवालिया होने की कगार पर था।

उस वक्त देश के पास सिर्फ कुछ हफ्तों का विदेशी मुद्रा भंडार बचा था, इसी आर्थिक संकट के बीच भारत को अपना सोना तक गिरवी रखना पड़ा था। इसी दौर में आरबीआई गवर्नर श्री वेंकिटारमनन जैसे लोगों ने ऐसे फैसले लिए, जिन्होंने देश को गिरने से बचाया। उन्हीं की मेहनत और फैसलो के चलते आर्थिक संकट से भारत उबरा।
यही नहीं, मेकर्स ने आज के दौर के उन युवाओं के लिए एक स्पेशल और अनोखी स्क्रीनिंग रखी, जो 1990 के इस बड़े आर्थिक घटनाक्रम से वाकिफ नहीं थे। यहां इन युवाओं को फिल्म का ट्रेलर देखने को मिला। चिन्मय मांडलेकर के डायरेक्शन और विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर आशिन ए. शाह हैं। फिल्म 12 जून 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।