OTT के बाद सिनेमाघरों में धाक जमाएंगे मनोज वाजपेयी, Governor के पोस्टर्स में 'फैमिली मैन' का दमदार लुक
अभिनेता मनोज वाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' के नए पोस्टर्स जारी हो गए हैं, जिसमें उनके अलग-अलग लुक देखने को मिले हैं। ...और पढ़ें

'गवर्नर' के पोस्टर्स में मनोज वाजपेयी वाजपेयी का दमदार लुक
HighLights
मनोज वाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' के नए पोस्टर्स जारी
पोस्टर्स में मनोज वाजपेयी के दमदार लुक्स
'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' 12 जून, 2026 को होगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता मनोज वाजपेयी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का सालों दिल जीतते हुए आ रहे हैं। अब फैमिली के बाद अभिनेता जल्द ही अपने एक नए प्रोजेक्ट से फिर से दस्तक दे रहे हैं और उनकी आने वाली फिल्म का नाम है 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' (Governor The Silent Saviour), जिसका एलान पहले ही हो चुका है और अब फिल्म के पोस्टर्स सामने आए हैं।
रिलीज हुए गवर्नर के पोस्टर
दरअसल बीते दिनों ही, मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) के जन्मदिन के मौके पर एक दिलचस्प पोस्टर के साथ फिल्म के टाइटल का खुलासा किया गया था। अब, फिल्म के नए पोस्टर्स रिलीज कर दिए गए हैं। पोस्टर में मनोज बाजपेयी के अलग-अलग शेड्स नजर आए हैं।
यह भी पढ़ें- 90s की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस, दिए कल्ट गाने; ऋतिक-अजय संग किया रोमांस, कौन हैं Manoj Bajpayee की पत्नी

पोस्टर्स में मनोज वाजपेयी कार में बैठ नजर आ रहे हैं, तो वहीं एक अन्य पोस्टर में वह थ्योरी सोल्व करते दिख रहे हैं। सूट-बूट और चश्मा लगाए गवर्नर के लुक में मनोज वाजपेयी के इंसे लुक काफी कमाल लग रहे हैं।
इसके अलावा पोस्टर्स के साथ टैगलाइन्स भी दी गई हैं जिसमें लिखा है, "अब बारी मेरी है", " आई विल नॉट लेट इंडिया फेल", और "इंडिया इज ऑन द वर्ज ऑफ बैंकरअप्ट्सी, ही सौ ईट कमिंग।" ये सभी भारत के आर्थिक संकट के एक मुश्किल दौर की ओर इशारा करते हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
कब आएगी फिल्म?
आपको बता दें कि मनोज वाजपेयी की इस फिल्म में मनोज वाजपेयी के साथ अदा शर्मा (Adah Sharma) नजर आएंगीं। फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन सनशाइन पिक्चर्स द्वारा बनाया गया है तो वहीं इसे विपुल अमृतलाल शाह ने ही प्रोड्यूस भी किया है। इसके अलावा फिल्म को चिन्मय मांडलेकर ने डायरेक्ट किया है।
जावेद अख्तर के लिखे गानों को अमित त्रिवेदी ने अपने संगीत से सजाया है। फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' 12 जून, 2026 को रिलीज होने जा रही हैं। हालांकि इस फिल्म में मनोज वाजपेयी के दर्शकों को क्या देखने को मिलेगा, यह फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।