विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राम गोपाल वर्मा की वजह से 100वीं फिल्म तक पहुंचे मनोज बाजपेयी, कहा- इस एक बात ने बदल दी जिंदगी

Published: Tue, 14 May 2024 04:32 PM (IST)

बॉलीवुड के साथ-साथ ओटीटी के किंग कहे जाने वाले मनोज बाजपेयी ने एक्टिंग से लोगों का हमेशा दिल जीता है। ...और पढ़ें

मनोज बाजपेयी और राम गोपाल वर्मा. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
मनोज बाजपेयी और राम गोपाल वर्मा. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'स्कूल ऑफ एक्टिंग' कहे जाने वाले मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) अपने करियर की 100वीं फिल्म रिलीज करने वाले हैं। वह 'भैया जी' को लेकर कई दिनों से लाइमलाइट में हैं। मूवी कुछ ही दिनों में थिएटर्स में एंट्री लेने वाली है।  

राम गोपाल वर्मा पर बोले मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी अपनी मास्टरक्लास एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। हर एक किरदार को वह जितनी खूबसूरती से निभाते हैं, उसके लिए फैंस तालियां पीटने से पीछे नहीं रहते। मनोज बाजपेयी की सक्सेस के पीछे उनका टैलेंट और हार्डवर्क है, लेकिन एक्टर अपने करियर ग्राफ को आगे बढ़ाने का श्रेय राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) को देते हैं। मनोज ने कहा कि अगर राम गोपाल वर्मा न होते, तो आज शायद मैं अपनी 100वीं फिल्म न कर रहे होते। 

पिंकविला से बातचीत में मनोज बाजपेयी ने राम गोपाल वर्मा की तारीफों के पुल बांधे। मनोज ने उनके साथ 'सत्या', 'शूल' और 'कौन' में काम किया है। एक्टर ने कहा कि राम गोपाल वर्मा वह इंसान हैं, जिन्होंने असल में उनका करियर बनाया है। उन्होंने राम गोपाल वर्मा के साथ उस कन्वर्सेशन के बारे में बताया, जिसने न सिर्फ उनका करियर बल्कि जिंदगी बदल दी। 

राम गोपाल वर्मा की इस बात ने बदली मनोज बाजपेयी की जिंदगी

मनोज बाजपेयी ने बताया कि राम गोपाल वर्मा से मिलने से पहले वह टीवी सीरियल या छोटे रोल किया करते थे। उनका काम राम गोपाल वर्मा को पसंद था। डायरेक्टर ने उनसे कहा, ''तुम कुछ नहीं करते। तुम मेरी अगली फिल्म के हीरो हो।'' जैसा की राम गोपाल वर्मा ने प्रॉमिस किया, वैसा ही उन्होंने किया। राम गोपाल वर्मा ने 'रोड' फिल्म में मनोज बाजपेयी को कास्ट किया। 

इस फिल्म ने मनोज बाजपेयी के लिए दूसरे बड़े रोल्स के दरवाजे खोल दिए। तब एक्टर को 35000 रुपये मिले थे। इससे उनके रहने, खाने का खर्चा निकल जाता था। इस फिल्म के लिए राइटर्स - अनुराग कश्यप और सौरभ शुक्ला का नाम मनोज बाजपेयी ने ही राम गोपाल वर्मा को सजेस्ट किया था। उन्होंने कहानी लिखी, राम गोपाल वर्मा ने फिल्म बनाई और मनोज बाजपेयी ने एक्ट किया। 

राम गोपाल वर्मा की वजह से बदला बॉलीवुड

मनोज ने इस बात तक का खुलासा किया कि राम गोपाल वर्मा ने अकेले ही मुंबई इंडस्ट्री को बदला है। हैदराबाद के एक आदमी ने मुंबई इंडस्ट्री को बदल कर रख दिया। वह सोशल मीडिया पर दिल खोलकर अपनी बात रखते हैं। चाहे उन्हें गालियां मिलती हों, फिर भी इसका उन पर असर नहीं होता। वह ऐसे ही हैं और इसी कारण इंडस्ट्री के पैटर्न को बदल पाए हैं।

बता दें कि मनोज बाजपेयी की 'भैया जी' 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। सोशल मीडिया पर मूवी का ठीकठाक बज बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: Manoj Bajpayee को एक दिन में मिले 3 रिजेक्शन, दो बार सेट से हुए आउट, बोले- 'देखा मेरा रोल कोई...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।