यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Manoj Bajpayee House Video: पहली बार कैमरे में कैद हुआ मनोज बाजपेयी का पुश्तैनी घर, बचपन याद कर हुए भावुक
Manoj Bajpayee House Video मनोज बाजपेयी वीडियो में अपने घर की सैर करवाते हैं। इस घर में उनका बचपन बीता था और हर कोने में यादें छिपी हुई हैं। मनोज डिज् ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। इंसान का बचपन जहां बीतता है, वो जगह ताउम्र साथ नहीं छोड़ती। शहर बदल जाते हैं, काम बदल जाते हैं। बचपन की वो यादें नहीं जातीं। सालों बाद कभी लौटना हुआ तो यादों की पूरी फिल्म आंखों के सामने चलने लगती है।
कुछ ऐसे ही जज्बात में डूबे-उतराये मनोज बाजपेयी, जब बिहार के बेलवा बहौरी में पहुंचे अपने पुश्तैनी घर। यह पहली बार है, जब मनोज ने अपने पुश्तैनी घर की सैर दर्शकों को करवायी हो। वजह है, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रही फिल्म गुलमोहर, जिसमें मनोज शर्मिला टैगोर के साथ लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी के केंद्र में भी एक घर है, जिससे इसके सदस्य जुड़े हुए हैं। वीडियो मनोज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है।
View this post on Instagram
वीडियो में मनोज बताते हैं कि यह घर उनके पापा ने बनवाया था। यहां दीवारें तो हैं, मगर बचपन की वो मासूमियत गुम हो गयी है। जहां दीवारों पर ईंटों की धार तो दिख रही हैं, पर रिश्तों की चमक कहीं खो गयी। जहां आंगन में पानी तो है, पर बच्चे के लिए पानी लेकर आती हुई मां खो गयी। मनोज लम्बे अर्से बाद इस पुस्तैनी घर पर में गये हैं, जहां पहली बार उनका स्वागत करने के लिए उनकी मां मौजूद नहीं हैं। मनोज की मां गीता देवी का निधन पिछले साल दिसम्बर में हुआ था।
यह भी पढ़ें: OTT Movies and Web Series This Week- ओटीटी पर इस हफ्ते साउथ का जलवा, एक्शन का धमाका और सस्पेंस का तड़का

मनोज वीडियो में अपने घर की सैर करवाते हैं। रसोई से लेकर स्टोर रूम की वो अलमारी भी दिखाते हैं, जिसमें उनकी मां दही, पेड़े और बर्फी रखा करती थीं और मनोज चुराकर खाते थे। मनोज घर में पूजा भी करते नजर आते हैं।
खबरें और भी
मनोज कहते हैं- कामकाज के चक्कर मे आदमी नये घर, नये शहर पहुंच जाता है और घर मे कई यादें रह जाती हैं। जब हम इस घर में पहुचते हैं, तब वो सारी यादें ताजा हो जाती हैं। गुलमोहर भी एक ऐसे ही घर की कहानी हैं। उसमें रहने वाले लोगों की प्यारी कहानी है, क्योंकि हर घर बनता है उसमें रहने वाले लोगों के दिल से।"
गुलमोहर,पारिवारिक रिश्तों और उनके बीच के असमंजस और तालमेल की गहराई को दर्शाती है, जिसमें मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर के अलावा अमोल पालेकर, सूरज शर्मा और सिमरन मुख्य किरदारों में हैं। राहुल चित्तेला ने फिल्म का निर्देशन किया है। उन्होंने अर्पिता मुखर्जी के साथ फिल्म का लेखन भी किया है। गुलमोहर 3 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी।