यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
OTT Movies and Web Series This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते साउथ का जलवा, एक्शन का धमाका और सस्पेंस का तड़का
OTT Releases This Week (20-26 February) इस हफ्ते साउथ और इंटरनेशनल कंटेंट की मात्रा अधिक रहेगी। वारिसु और वीर सिम्हा रेड्डी जैसी फिल्में सिनेमाघरों के ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों तक, यह हफ्ता दक्षिण भारतीय फिल्मों के नाम रहने वाला है। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी सिनेमाघरों में 24 फरवरी को रिलीज हो रही है। यह फिल्म मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस का आधिकारिक रीमेक है। वहीं, ओटीटी पर वारिसु और वीर सिम्हा रेड्डी आ रही हैं। इस हफ्ते की पूरी लिस्ट-
22 फरवरी
Murdaugh Murders: A Southern Scandal
नेटफ्लिक्स पर Murdaugh Murders: A Southern Scandal क्राइम डॉक्युमेंट्री आ चुकी है। क्राइम फिल्मों और सीरीज के शौकीनों के लिए यह परफेक्ट च्वाइस हो सकती है। यह एक ऐसे क्रिमिनल परिवार मरडॉ की कहानी है, जिसकी सत्ता अमेरिका में दक्षिण कैरोलिना के हैम्प्टन काउंटी में चलती थी। ऐसी कहानियां फिल्मों में देखी जाती रही हैं, मगर यह दिल दहलाने वाली सच्चाई है।
यह भी पढ़ें: Lock Upp Season 2- लीक हुई कंगना रनोट के 'लॉक अप 2' सेट की तस्वीरें, पंगा गर्ल का दिखा और भी खूंखार अंदाज
द स्ट्रेज (The Strays)
यह ब्रिटिश हॉरर फिल्म है। यह एक ऐसी महिला की कहानी है, जो अपनी परफेक्ट लाइफ के आडम्बर को ओढ़े हुए है, मगर इसकी दुनिया तब बिखरने लगती है, जब शहर में दो अजनबी आते हैं। एशले मेडक्वे ने लीड रोल निभाया है।
ट्रिपटिच (Triptych)
यह मैक्सिकन थ्रिलर सीरीज है। इसकी कहानी रिबेका के बारे में है, जिसे पता चलता है कि उसकी दो जुड़वां बहनें भी हैं। इसके बाद रिबेका उनकी खोज में निकलती है। सीरीज में मेटी पेरोनी ने मुख्य भूमिका निभायी है, जो डार्क डिजायर सीरीज के लिए जानी जाती हैं।
खबरें और भी
वारिसु
प्राइम वीडियो पर तमिल फिल्म वारिसु आ रही है, मगर हिंदी दर्शकों को फिल्म के लिए अभी इंतजार करना होगा, क्योंकि प्राइम वीडियो पर वारिसु तमिल, तेलुगु और मलयालम में ही आ रही है। विजय की यह भी इसी साल पोंगल के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और सफल रही थी।
23 फरवरी
वीर सिम्हा रेड्डी
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर तेलुगु फिल्म वीर सिम्हा रेड्डी रिलीज हो रही है। फिल्म तेलुगु के साथ तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में भी स्ट्रीम की जा रही है। फिल्म शाम 6.30 बजे स्ट्रीम होगी। वीर सिम्हा रेड्डी के निर्देशक गोपीचंद मेलिनेनी हैं। बालकृष्ण स्टारर फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
क्रांति
कन्नड़ फिल्म क्रांति प्राइम वीडियो पर मलयालम, तमिल और तेलुगु के साथ हिंदी में भी रिलीज की जा रही है। इस एक्शन फिल्म में कन्नड़ सिनेमा के चर्चित कलाकार दर्शन लीड रोल में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। तरुण अरोड़ा, पी रवि शंकर, म्यूटेंट रघु, गिरि शिवन्ना, संयुक्त होरनाड, गिरिजा लोकेश आदि कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।
नेटफ्लिक्स पर आउटर बैंक्स का तीसरा सीजन आ रहा है।
24 फरवरी
पॉटलक सीजन 2 (Potluck Season 2)
सोनी लिव पर बेहद लोकप्रिय शो पॉटलक का दूसरा सीजन स्ट्रीम किया जा रहा है। इस शो में सायरस साहूकार, शिखा तलसानिया, किट्टू गिडवानी और इरा दुबे मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। ट्रेलर में शास्त्री परिवार की जिंदगी दिखायी गयी है। किरदार वही हैं, मगर परिस्थितियां अलग हैं।
वी हैव अ घोस्ट (We Have A Ghost)
नेटफ्लिक्स पर वी हैव अ घोस्ट आ रही है। यह एक भूत और लड़के की कहानी है, जो मिलकर भूत के अतीत का पता लगाने निकलते हैं, मगर सीआईए के चक्कर में फंस जाते हैं।
प्रे फॉर द डेविल (Prey For The Devil)
लायंसगेट प्ले पर हॉरर फिल्म प्रे फॉर दे डेविल रिलीज हो रही है। सिस्टर एन प्रभु के लिए समर्पित नन है, जिसने अपना जीवन डेविल यानी शैतान को समझने और लोगों को इससे बचाने में लगा दिया है। इस काम में वो चर्च की मदद करती है। बचपन में एक अनजान व्यक्ति के दुष्कर्म के बाद एन की जिंदगी बदल गयी थी।
इनफ्लूएंसर लाइफ (Influencer Life)
अमेजन मिनी टीवी पर ड्रामा-थ्रिलर शॉर्ट फिल्म इनफ्लूएंसर लाइफ स्ट्रीम की जा रही है। इस फिल्म में अमायरा दस्तूर और सतीश रे मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी सोशल मीडिया कल्चर और एनफ्लूएंसर की है।