विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंकज त्रिपाठी और मनोज बाजपेयी में कौन है सबसे टैलेंटेड एक्टर? 'भैया जी' के जवाब से फैंस हुए इंप्रेस

Published: Sun, 28 Jul 2024 06:02 PM (IST)

Manoj Bajpayee हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में गिने जाते हैं। वह पिछले तीन दशक से इंडस्ट्री पर अपने अभिनय ...और पढ़ें

पंकज त्रिपाठी से तुलना पर मनोज बाजपेयी ने दिया रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
पंकज त्रिपाठी से तुलना पर मनोज बाजपेयी ने दिया रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. जूनियर स्टार्स से हुई थी मनोज बाजपेयी की तुलना
  2. 100वीं फिल्म भैया जी में दिखा था मनोज का एक्शन
  3. मनोज बाजपेयी द फैमिली मैन 3 में आएंगे नजर

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बैंडिट क्वीन' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले मनोज बाजपेयी ने (Manoj Bajpayee) ने 30 साल के करियर में अपनी हर परफॉर्मेंस से दर्शकों की वाहवाही लूटी है। 'सत्या' से लेकर 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' तक, मनोज ने अपनी परफॉर्मेंस से खुद को बेहतरीन कलाकारों की लिस्ट में शामिल किया है। हाल ही में, उन्होंने अपनी तुलना दूसरे कलाकारों से किये जाने पर रिएक्शन दिया है।

जब भी बात बेहतरीन कलाकारों की आती है तो मनोज बाजपेयी के अलावा लिस्ट में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) का नाम जरूर आता है। इसके अलावा कई और सितारे भी हैं, जिन्होंने स्टारडम का स्वाद न चखा हो, लेकिन वह उम्दा कलाकारों में गिने जाते हैं। उन सितारों के साथ मनोज बाजपेयी की तुलना हुई।

मनोज बाजपेयी की स्टार्स से तुलना

हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक कोलाज फोटो शेयर किया गया है, जिसमें मनोज बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी, राजपाल यादव, विक्रांत मैसी, दिव्येंदु, स्पर्श श्रीवास्तव, जीतेंद्र कुमार की फोटोज हैं। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में पूछा गया है, "इनमें कौन सबसे ज्यादा टैलेंटेड एक्टर है?"

यह भी पढ़ें- दिन के इस पहर किसी से बात नहीं करते Manoj Bajpayee, कहा- 'मैं जिद्दी आदमी हूं, मेरा समय बंटा हुआ है'

तुलना पर बोले मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने इस वायरल हो रहे पोस्ट पर अपना रिएक्शन देकर फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने एक्स पर इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा, "सर-मैडम, मैं तो बहुत ही कमतर हूं। ये सब बहुत होनहार हैं। मैं सिर्फ सीख रहा हूं।"

मनोज बाजपेयी के जवाब से खुश हुए फैंस

मनोज बाजपेयी की इस बात ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया। एक यूजर ने कहा, "आप कितने प्यारे फैमिली मैन हैं।" एक फैन ने कहा, "सर आप बेस्ट हैं। फैमिली मैन 3 के लिए बेसब्री से इंतजार है।" एक यूजर ने सभी सितारों को बेहतरीन बताया। एक और ने लिखा, "यही तो आपकी विनम्रता है।" एक ने कहा, "पंकज सर और मनोज जी बेस्ट हैं। शूल आज भी याद है।" इसी तरह लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

मनोज बाजपेयी का वर्क फ्रंट

बात करें मनोज बाजपेयी के वर्क फ्रंट की तो वह जल्द ही वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 3' में नजर आएंगे। अभी इस सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है। उन्हें आखिरी बार 'भैया जी' में देखा गया था जो उनकी 100वीं फिल्म है।

यह भी पढ़ें- Bhaiyya Ji On OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर भौकाल मचाने आ रहे 'भैया जी', जानिए- कब और कहां होगी रिलीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।