विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुलशन कुमार की हत्या के बाद रुक गई थी 'सत्या' की शूटिंग, डिप्रेशन में चले गये थे Manoj Bajpayee

Published: Fri, 31 May 2024 04:34 PM (IST)

Manoj Bajpayee इन दिनों अपनी फिल्म भैया जी (Bhaiyya Ji) को लेकर चर्चा में हैं। भैया जी के बीच मनोज ...और पढ़ें

सत्या का शूट रुकने के बाद डिप्रेशन में चले गये थे मनोज बाजपेयी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सत्या का शूट रुकने के बाद डिप्रेशन में चले गये थे मनोज बाजपेयी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. शूट शुरू होने के 5 दिन बाद बंद हो गई थी सत्या
  2. गुलशन कुमार की हत्या से डर गये थे प्रोड्यूसर
  3. सत्या के बंद होने से डिप्रेशन में चले गये थे मनोज बाजपेयी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) को फर्श से अर्श तक पहुंचाने में राम गोपाल वर्मा निर्देशित 'सत्या' (Satya) का बहुत बड़ा हाथ है। इस फिल्म की सक्सेस ने अभिनेता के करियर का ग्राफ ऊपर पहुंचा दिया था। मगर क्या आपको पता है कि 'सत्या' डिब्बाबंद होते-होते रह गई थी। फिल्म की शूटिंग भी टाल दी गई थी।

'सत्या' के टलने की वजह से मनोज बाजपेयी को बड़ा झटका लगा था। वह डिप्रेशन में भी चले गये थे। दरअसल, प्रोड्यूसर भूषण कुमार की हत्या (Bhushan Kumar Murder) के बाद क्राइम थ्रिलर 'सत्या' की शूटिंग रोक दी गई थी और कोई भी प्रोड्यूसर इस फिल्म में पैसा लगाने के लिए तैयार नहीं था।

जब रुकी सत्या की शूटिंग

हाल ही में, मनोज बाजपेयी ने उस फेज को याद किया है। अभिनेता ने बताया है कि 'सत्या' के शूट शुरू होने के सिर्फ 5 दिन हुए थे, तभी भूषण कुमार की हत्या हो गई। मुंबई में इस हादसे से इंडस्ट्री में डर का माहौल बन गया। फिल्म की कहानी भी अंडरवर्ल्ड पर आधारित थी, इसलिए प्रोड्यूसर्स भी डर गये थे। यूट्यूबर सुशांत सिन्हा से बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा-

जब मुझे सत्या मिली तो मैंने किसी को नहीं बताया। यहां तक कि मैंने मुंबई में अपने रूममेट्स और दोस्त को भी नहीं बताया था। मुझे हमेशा डर लगा रहता था कि फिल्म कैंसिल न हो जाये, जो कई बार हो चुका है। हमारे शूट शुरू करने के पांच दिन बाद गुलशन कुमार की हत्या हो गई थी। फिल्म को टाल दिया गया था, क्योंकि प्रोड्यूसर डर गये थे।

प्रोड्यूसर के दिल में बैठ गया था खौफ

मनोज बाजपेयी ने बताया कि गुलशन कुमार की हत्या के बाद प्रोड्यूसर 'सत्या' पर पैसा लगाने से खौफ खा रहे थे। अभिनेता ने कहा- 

इंडस्ट्री में गुलशन कुमार की हत्या एक बड़ी घटना थी और हम मुंबई के माफिया पर फिल्म बना रहे थे। प्रोड्यूसर बहुत डरे हुए थे। उन्होंने इसे बंद कर दिया। हमारा करियर जो शुरू ही होने वाला था, अचानक रुक गया। एक हफ्ते बाद राम गोपाल वर्मा को फाइनेंसर भरत शाह मिले और तब शूटिंग फिर से शुरू हुई। हमने 'सत्या' को अपना सबकुछ दे दिया। एक हफ्ता हमारे लिए बहुत बुरा था।

यह भी पढ़ें- इस चीज को पाकर बचपन में खुद को रईस समझते थे Manoj Bajpyee, कबाब की खुशबू से ही काम चलाते थे 'भैया जी'

डिप्रेशन में चले गये थे मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने कहा कि फिल्म की शूटिंग टलने के बाद उनका क्या हाल हो गया था। एक हफ्ता उनके लिए बहुत मुश्किल रहा। बकौल अभिनेता- 

हम में से किसी को भी आइडिया नहीं था कि क्या हगा। 'सत्या' हमारी इकलौती उम्मीद थी। जो हुआ, वो बहुत निराश और हताश करने वाली थी। मैंने फैसला किया कि मैं तब तक उम्मीद नहीं खोऊंगा जब तक राम गोपाल वर्मा नहीं कहते, 'खत्म हुआ। अब यह फिल्म नहीं बनेगी।'

मनोज बाजपेयी ने आगे कहा कि लाख मुसीबतें आने के बावजूद राम गोपाल वर्मा ने हार नहीं मानी थी। उन्होंने कभी नहीं कहा कि फिल्म नहीं बनेगी। वह बस कहते थे कि फिल्म की शूटिंग थोड़ी देर के लिए रुक गई है। 8 दिन के बाद फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू हुई थी। 

यह भी पढ़ें- Manoj Bajpayee के मुंह से खुद की तारीफ सुन विवियन रिचर्ड्स ने दिया था ये रिएक्शन, सुनकर अभिनेता के उड़ गये थे होश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।