विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan की दरियादिली देख दंग रह गए थे मनोज बाजपेयी, जब अवॉर्ड शो में भाईजान ने Satya एक्टर को दिया था सम्मान

Published: Wed, 15 May 2024 02:59 PM (IST)

सलमान खान चर्चा बटोर रहे हैं। इस बार एक्टर फिल्म या किसी केस को लेकर नहीं बल्कि अपनी दरियादिली के ...और पढ़ें

सलमान खान की दरियादिली देख दंग रह गए थे मनोज बाजपेयी, (X Image)
सलमान खान की दरियादिली देख दंग रह गए थे मनोज बाजपेयी, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान बॉलीवुड में अपनी दरियादिली के लिए अक्सर चर्चा बटोरते हैं। किसी की मदद करने में भाईजान कभी पीछे नहीं हटते। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जहां एक्टर्स एक-दूसरे को गिराकर आगे बढ़ने की होड़ में रहते हैं। वहीं, सलमान खान हक को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने इस बात का सबूत भी दिया, जिसके गवाही मनोज बाजपेयी भी देते हैं।

द फैमिली मैन एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपने हालिया इंटरव्यू में एक अवॉर्ड शो के बारे में बताया जहां, उन्हें सलमान खान की दरियादिली देखने को मिली थी।

यह भी पढ़ें- Sikandar: साउथ की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस बनेगी सलमान खान की हीरोइन, 'सिकंदर' में कन्फर्म हुई इस हसीना की एंट्री

दिलचस्प है सलमान का ये किस्सा

मनोज बाजपेयी ने अपनी हिट फिल्म सत्या को लेकर बात की। इस फिल्म के लिए उन्होंने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के कई अवॉर्ड नाम किए थे। उस साल सलमान खान की फिल्म कुछ कुछ होता है भी रिलीज हुई थी। पिंकविला के साथ बातचीत में मनोज बाजपेयी ने एक अवॉर्ड शो का जिक्र किया और एक दिलचस्प किस्सा सुनाया।

मनोज को किया गया इग्नोर

साल 1998 में मनोज बाजपेयी को सत्या के लिए और सलमान खान को कुछ कुछ होता है के लिए नॉमिनेट किया गया था। जब अवॉर्ड देने की बारी आई तो, उन्हें इग्नोर करके सलमान के नाम की घोषणा कर दी गई। मनोज बाजपेयी ने कहा, “इसमें बहुत बड़ी सच्ची है क्योंकि हम लोग वहां पर थे। जब विनर का नाम अनाउंस हुआ था तो जितने लोग थे वहां सब नाराज हो गए थे। लोग खड़े हो कर चिल्ला रहे थे 'भीकू म्हात्रे' (सत्या में निभाया मनोज बाजपेयी का किरदार)।

यह भी पढ़ें- जब उड़ी थी Salman Khan की बहन अर्पिता खान के तलाक की खबर, पति आयुष शर्मा रह गए थे दंग, मीडिया में मचा था तहलका

सलमान ने मनोज का जीता दिल

उन्होंने आगे कहा, "सलमान खान की बहुत मेहरबानी थी कि वो स्टेज पर गए और उन्होंने बोला कि 'पता नहीं मुझे क्यों दिया, ये डिजर्व तो मनोज करता है।' ये बोलने के लिए बहुत बड़ा दिल वाला होना पड़ता है और सलमान ने वही किया। मुझे सच में अच्छा लगा कि इंडस्ट्री में कुछ ऐसे लोग भी हैं।" 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।