Manoj Bajpayee पहली बार बनेंगे महात्मा गांधी, सुधीर मिश्रा की फिल्म 'गांधी एंड माय मदर' में आएंगे नजर
मनोज बाजपेयी निर्देशक सुधीर मिश्रा की फिल्म 'गांधी एंड माय मदर' में महात्मा गांधी का किरदार निभाएंगे। यह फिल्म आजादी ...और पढ़ें
-1787240607131_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) एक फिल्म में एम.के. गांधी का किरदार निभाने जा रहे हैं। यह फिल्म आजादी के समय स्वतंत्रता सेनानी के जीवन के एक ऐसे दौर पर रोशनी डालेगी जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं यानी उनके जीवन के आखिरी 21 दिन।
इसे सुधीर मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं और अनुभव सिन्हा अपने बैनर बनारस मीडिया वर्क्स के तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। पिछले एक दशक में अनुभव सिन्हा ने खुद को इंडियन सिनेमा के सबसे वर्सेटाइल क्रिएटिव लोगों में से एक के तौर पर स्थापित किया है।
सुधीर मिश्रा हैं फिल्म के डायरेक्टर
अपनी फिल्मों के अलावा अनुभव सिन्हा ने प्रोड्यूसर के तौर पर भी इंडस्ट्री की अलग-अलग आवाजों को सपोर्ट किया है और ईमानदारी व दमदार सिनेमाई अंदाज के साथ कई खास कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाया है। अब उनका अगला प्रोजेक्ट एक नई और खास शुरुआत करने जा रहा है, क्योंकि वह दिग्गज फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की अगली डायरेक्टोरियल फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

सुधीर मिश्रा हिंदी सिनेमा में अपने 40 साल पूरे करने के करीब हैं। हजारों ख्वाहिशें ऐसी, धारावी और इस रात की सुबह नहीं जैसी मॉडर्न क्लासिक्स से सजी उनकी शानदार जर्नी को देखते हुए यह प्रोजेक्ट बेहद खास है। इंडस्ट्री के बेहतरीन और सबसे सम्मानित डायरेक्टर्स में गिने जाने वाले सुधीर मिश्रा इस फिल्म में तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का अनुभव भी लेकर आ रहे हैं।
जीत चुके हैं कई अवॉर्ड
उन्हें ये वो मंजिल तो नहीं के लिए बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ अ डायरेक्टर, धारावी के लिए बेस्ट फीचर फिल्म इन हिंदी और मैं जिंदा हूं के लिए बेस्ट फिल्म ऑन अदर सोशल इश्यूज का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। यह फिल्म लंबे समय बाद उनकी थिएट्रिकल रिलीज के साथ बड़े पर्दे पर वापसी भी होगी। अब दोनों फिल्ममेकर अपनी-अपनी खास क्रिएटिव सोच को साथ लेकर भारत की आजादी के दौर की असली घटनाओं से जुड़ी एक कहानी दर्शकों के सामने लाने जा रहे हैं।
क्या होगी फिल्म की कहानी?
इस कहानी को और खास बनाते हैं कई बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके एक्टर मनोज बाजपेयी, जिन्हें आज के दौर के बेहतरीन एक्टर्स में गिना जाता है। अपने करियर में पहली बार मनोज बाजपेयी महात्मा गांधी के आइकॉनिक किरदार में नजर आएंगे। वह अपनी खास इंटेंसिटी और बारीक एक्टिंग के साथ गांधी के एक बेहद मानवीय रूप को पर्दे पर पेश करेंगे। फिल्म की दमदार कास्ट में शानदार एक्टर सौरभ शुक्ला भी शामिल हैं, जो इस ऐतिहासिक दौर को पर्दे पर जीवंत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
-1787240888976.webp)
मनोज बाजपेई के किरदार पर फिल्म के बार में बात करते हुए सुधीर मिश्रा ने कहा, फिल्म बना रहा हूं, क्या बनेगी वो आप देखिएगा। फिल्म का पूरा नाम है 'गांधी एंड माय मदर'।
कहानी एक ऐसी मां की है, जो अपने बेटे से कहती है कि इस पर एक फिल्म बनाओ और वो बनाता है। हालांकि, इसमें मतभेद भी हैं। थोड़ा टेढ़ा है। एक एक्टर है, जिसके कुछ सवाल हैं। एक मां हैं, जिनके कुछ ओपिनियन हैं और एक फिल्म है जो डायेक्टर बना रहा है।
फिल्म को अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हिरावत ने प्रोड्यूस किया है। यह बेनारस मीडिया वर्क्स प्रोडक्शन है और इसे एनएच स्टूडियोज पेश कर रहा है।
यह भी पढ़ें- सिनेमाघरों के बाद OTT पर भी मनोज बाजपेयी का जलवा, प्राइम वीडियो पर हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' को छोड़ा पीछे
यह भी पढ़ें- 'पैपराजी पर फिल्म बननी चाहिए...' सेलेब्स की प्राइवेसी में दखलअंदाजी पर भड़के Manoj Bajpayee! दे डाली ये नसीहत
