विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिनेमाघरों के बाद OTT पर भी मनोज बाजपेयी का जलवा, प्राइम वीडियो पर हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' को छोड़ा पीछे

Published: Sat, 01 Aug 2026 08:51 PM (IST)

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर', जो 1991 के आर्थिक संकट पर आधारित है, प्राइम वीडियो पर रेंट सेक्शन में नंबर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिनों मनोज बाजपेई की एक फिल्म रिलीज हुई थी नाम था गवर्नर। यह फिल्म भारत के 1991 के आर्थिक संकट से प्रेरित है और एक ऐसे अनसुने नायक की प्रेरणादायक कहानी दिखाती है, जिसने देश को इस मुश्किल दौर से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई।

प्राइम वीडियो पर कर रही ट्रेंड

फिल्म की कहानी बेहद इमोशनल थी और मनोज बाजपेयी के दमदार अभिनय की खूब तारीफ हुई। यही वजह रही कि फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया। सिनेमाघरों में अपनी शानदार पारी के बाद गवर्नर प्राइम वीडियो पर रेंट के लिए उपलब्ध है। यह फिल्म प्राइम वीडियो रेंट सेक्शन में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है और इसने हॉलीवुड फिल्म ऑब्सेशन को भी पीछे छोड़ दिया है।

WhatsApp Image 2026-08-01 at 7.16.50 PM

दर्शकों का उत्साह अभी भी बरकरार

फिल्म का यह शानदार डिजिटल प्रदर्शन दिखाता है कि दर्शकों का उत्साह अब भी बरकरार है और वे सिनेमाघरों के बाद भी इस कहानी को देखने के लिए इसे खरीद रहे हैं। प्रभावशाली संवादों से सजी यह शानदार फिल्म सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर ने किया है और इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म के सह-निर्माता आशिन ए. शाह हैं। इसकी कहानी और पटकथा सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है। फिल्म के गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं, जबकि संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है।

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' (Governor: The Silent Saviour) साल 1991 के ऐतिहासिक भारतीय आर्थिक संकट और पूर्व आरबीआई गवर्नर एस. वेंकिटारमनन (S. Venkitaramanan) के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने देश को दिवालिया होने से बचाया था।

यह भी पढ़ें- 'पैपराजी पर फिल्म बननी चाहिए...' सेलेब्स की प्राइवेसी में दखलअंदाजी पर भड़के Manoj Bajpayee! दे डाली ये नसीहत

यह भी पढ़ें- The Family Man 4: खत्म नहीं हुई है 'श्रीकांत तिवारी' की कहानी, OTT पर आएगा फैमिली मैन का चौथा सीजन